फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A 60-foot-tall effigy of Ravana was set ablaze in Cheeka.

Kaithal News: चीका में फूंका गया 60 फूट ऊंचा रावण का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A 60-foot-tall effigy of Ravana was set ablaze in Cheeka.
धू धू कर जलता रावण का पुतला।
गुहला चीका। श्री भवानी मंदिर चीका के प्रांगण में आदर्श नाटक क्लब की ओर से दशहरा पर्व का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान हंसराज सिंगला व दशमेश राइस मिल चीका के संचालक विजय मित्तल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दशहरा मेला स्थल पर पहुंचने पर आदर्श नाटक कलब के प्रधान बलबीर सैनी व अन्य सदस्यों ने हंसराज सिंगला व विजय मित्तल का स्वागत किया। हंसराज सिंगला ने कहा कि यदि हमें वास्तव में समाज में फैली बुराई को नष्ट करना है तो सबसे पहले अपने अंदर बैठे अहंकार रूपी रावण को मारना होगा। उन्होंने कहा कि पिछले नौ दिनों तक चली रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने भगवान श्री राम के जीवन और उनकी शिक्षाओं से हमें परिचित करवाया है। हमें उन शिक्षाओं को जीवन में धार कर आगे बढ़ना होगा। दूसरे मुख्यातिथि विजय मित्तल ने कहा कि हमें भगवान श्री राम के जीवन से शिक्षा लेते हुए सच्चाई व ईमानदारी के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। इसके बाद मुख्यातिथि हंसराज सिंगला व विजय मित्तल ने तीर मार कर रावण दहन किया। आदर्श नाटक क्लब की तरफ से दोनों मुख्य अतिथियों स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

धू धू कर जलता रावण का पुतला।

धू धू कर जलता रावण का पुतला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed