{"_id":"6a9b05a8d026409a330b11f0","slug":"a-30-day-seva-sankalp-abhiyan-service-pledge-campaign-will-run-from-september-17-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154686-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 17 सितंबर से चलेगा 30 दिवसीय सेवा संकल्प अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 17 सितंबर से चलेगा 30 दिवसीय सेवा संकल्प अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि जिले में 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक 30 दिवसीय सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए अभियान की रूपरेखा अनुसार तैयारियां सुनिश्चित करें। सरकार द्वारा निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। डीसी ने बताया कि अभियान के तहत सुशासन, जनसेवा और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
डीसी अपराजिता वीरवार शाम को लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में अभियान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहीं थीं। इसके आयोजन के लिए एडीसी सुशील कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर एडीसी सुशील कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा, सीईओ जिला परिषद गुलजार मलिक, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की शाम आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा बूथों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सरकारी स्कूलों में स्कूल खंड एवं जिला स्तर पर 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत विषय पर ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। नमो सेवा गाथा के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन का उत्सव आयोजित होगा। वहीं सेवा सेतु शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाने की योजना है। अभियान के दौरान सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां जनता के सामने लाई जाएंगी। साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।