{"_id":"695028073a32dbe035073834","slug":"a-21-member-committee-has-been-formed-to-ensure-that-the-name-of-chuhad-majra-village-is-not-changed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-811266-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चुहड़ माजरा गांव का नाम न बदले जाने के लिए 21 सदस्यों की कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चुहड़ माजरा गांव का नाम न बदले जाने के लिए 21 सदस्यों की कमेटी गठित
Sun, 28 Dec 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। गांव चुहड़ माजरा में गुरु ब्रह्मानंद जयंती पर गांव का नाम बदलने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बाद ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके लिए 36 बिरादरी के लोगों ने सुभाष नंबरदार की अध्यक्षता में 21 सदस्यों की एक कमेटी का गठन कर दिया है।
कमेटी के अध्यक्ष सुभाष नंबरदार ने बताया कि इस कमेटी में गांव की सरपंच को भी शामिल किया गया है। ग्रामीणों की भावनाओं की कदर करते हुए कमेटी रविवार को एक बैठक आयोजित कर मंथन करेगी। नंबरदार ने बताया कि ग्रामीण गांव का नाम बदलने पर सहमत नहीं हैं। कमेटी में आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें ग्रामीणों की भावनाओं से अवगत करवाया जाएगा।