फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   94.82 lakh students appeared for CET on the second day, fake candidates caught

Kaithal News: सीईटी में दूसरे दिन बैठे 94.82 परीक्षार्थी, फर्जी अभ्यर्थी काबू

Mon, 28 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 28 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
94.82 lakh students appeared for CET on the second day, fake candidates caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में दो दिनों में चार शिफ्टों में आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) में कुल 34,738 अभ्यर्थियों में से 32,842 ने परीक्षा दी। दूसरे दिन भी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिला प्रशासन की सूझबूझ और मुस्तैदी के चलते आयोजन सफल रहा। दोनों दिन कुल 1,896 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

पहले दिन 17,368 में से 16,371 (94%) और दूसरे दिन 17,370 में से 16,471 (94.82%) अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। दूसरे दिन दोनों सत्रों में कुल 899 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिले में परीक्षा के लिए कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह के सत्र में 8,684 में से 8,246 और सायंकालीन सत्र में 8,686 में से 8,225 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई थीं। दिव्यांगों के लिए ''''पिक एंड ड्रॉप'''' सुविधा प्रशासन की सराहनीय पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त प्रीति ने परीक्षा के सफल आयोजन पर समस्त प्रशासनिक टीम को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से रोडवेज, को-ऑपरेटिव व स्कूली बस चालकों-परिचालकों, पुलिस बल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स, परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, पर्यवेक्षकों, सहायक स्टाफ और अन्य सहयोगी कर्मचारियों की सराहना की।

उन्होंने उन सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का भी आभार जताया, जिन्होंने परीक्षार्थियों के ठहरने, खाने-पीने व अन्य जरूरतों में सहायता की। डीसी प्रीति ने कहा कि परीक्षार्थी हमारे जिले से सुखद अनुभव लेकर लौटे हैं। यह प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।

दोस्त की जगह पहुंचा था  

सीईटी के पहले दिन शनिवार की सुबह की शिफ्ट में कैथल के जींद रोड स्थित सनशाइन स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक युवक को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि असली अभ्यर्थी अमित निवासी बड़ौदी (जिला जींद) की जगह उसका दोस्त मंजीत, निवासी बड़ौदी ही, परीक्षा देने पहुंचा था।


मंजीत ने स्वीकार किया कि वह मित्रता के नाते अमित की जगह परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र अधीक्षक एसके मूसा कलीमुल्ला, जो वर्तमान में सनशाइन पब्लिक स्कूल में क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, ने इस संबंध में थाना तितरम पुलिस को शिकायत सौंपी। पुलिस ने केस दर्ज कर जींद के बड़ौदी निवासी मंजीत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना तितरम के एएसआई रोहताश की टीम ने मौके से ही उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed