फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की हुई पूजा

नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की हुई पूजा

Wed, 10 Apr 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की हुई पूजा
कैथल। नवरात्र के पावन अवसर पर मंगलवार को चौथे नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के छोटी देवी व बड़ी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने सुबह व शाम के समय मां की ज्योत जलाकर पूजा अर्चना की। मंदिर में पुजारी हरिपुरी ने बताया कि चौथे नवरात्र पर मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की पूजा करने से आयु, यश और बल की वृद्धि होती है। नवरात्र के नौ दिनों में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होगी। माता की पूजा के अलावा चैत्र नवरात्र के नौवें दिन को राम जी के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इसे राम नवमी भी बोलते हैं।
विज्ञापन

राजौंद में भी श्रद्धालुओं ने माता कूष्मांडा की पूजा अर्चना की। आचार्य बृज भूषण ने बताया कि मान्यता है कि वे अपनी हंसी से ब्रह्मांड को उत्पन्न करती हैं। वे सूर्य मंडल के भीतर निवास करती हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य के समान उनकी दैदीप्यमान कांति है। आठ भुजाओं के कारण उन्हें अष्टभुजी देवी भी कहा जाता है। सात हाथों में क्रमश: कमंडल, धनुष, बाण, कमल, पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चंद्र तथा गदा होता है। मां कूष्मांडा भक्तों की सदैव रक्षा करने वाली हैं। उन्हें मन वांछित फल प्रदान करती है। वैसे तो मंदिरों में पूजा अर्चना हर रोज होती है, परंतु नवरात्र के दौरान मंदिरों में पूजा का विशेष महत्व शास्त्रों में दर्शाया गया है, जिस पर कायम रहते हुए महिला श्रद्धालु टोलियों के साथ मंदिरों में गीत गाते हुए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed