फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सीएमओ ने ली पीएनडीटी कमेटी की बैठक

सीएमओ ने ली पीएनडीटी कमेटी की बैठक

Wed, 20 Mar 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने ली पीएनडीटी कमेटी की बैठक
सीएमओ ने ली पीएनडीटी कमेटी की बैठक
विज्ञापन

फोटो संख्या-35
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन की अध्यक्षता में पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक में जिला में लिंगानुपात को बढाने हेतू विभागों के आपसी तालमेल बारे विचार-विमर्श किया गया तथा फतेहपुर पूंडरी स्थित गुरु नानक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकरण के आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई।

सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन ने बैठक में उपस्थितगण से आह्वान किया कि वे जिला में लिंगानुपात को 950 तक पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना पूर्ण सहयोग करें। गत फरवरी माह के दौरान जिला का लिंगानुपात 945 दर्ज किया गया। इस अवसर पर डॉ. रेणू चावला, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. गौरव पुनिया, एडीए विक्रम सिंह एवं सुनील पुनिया, पीओआईसीडीएस रेणु पसरीचा, ईंट भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान आरपी बंसल, सीडीपीओ कमलेश गर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता नीता रानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed