फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अमर उजाला इंपेक्ट: नप ने शहरी निकाय विभाग के निदेशक को रिमाईंडर भेजकर ली 140 कर्मचारियों को रखने की स्वकृति

अमर उजाला इंपेक्ट: नप ने शहरी निकाय विभाग के निदेशक को रिमाईंडर भेजकर ली 140 कर्मचारियों को रखने की स्वकृति

Thu, 28 Feb 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला इंपेक्ट: नप ने शहरी निकाय विभाग के निदेशक को रिमाईंडर भेजकर ली 140 कर्मचारियों को रखने की स्वकृति
दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करेंगे हटाए गए 140 सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

- नप ने शहरी निकाय विभाग के निदेशक को रिमाइंडर भेजकर ली स्वीकृति
- ईओ बोले, अगले दो दिनों में ज्वाइन करवाएंगे ड्यूटी, यूनियन ने जताया अमर उजाला का आभार
फोटो नंबर-30
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। टेंडर खत्म होने के बाद पिछले साल हटाए गए 140 सफाई कर्मचारियों को रखने की मांग पर दिए गए धरने के बाद नप की ओर से निदेशक को रिमाइंडर भेजा गया था। इसके बाद विभाग ने कर्मचारियों को रखने की स्वीकृति दे दी है। इस मामले पर कर्मचारियों द्वारा शुुरू की गई हड़ताल को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया गया था। इससे सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के ब्लाक प्रधान रामशरण कल्याण ने शहरी निकाय विभाग व ईओ अशोक का आभार जताया है। कल्याण ने कहा कि अमर उजाला द्वारा कर्मचारियों के हितों में उठाई गई आवाज के बाद नप की ओर से रिमाइंडर भेजकर स्वीकृति ली है। हालांकि प्रधान ने कहा कि अभी कर्मचारियों की ज्वाइनिंग होने तक धरना जारी रहेगा।

ईओ अशोक हुरिया ने बताया कि शहरी निकाय विभाग के निदेशक ने सफाई कर्मचारियों को दोबारा रखने की स्वीकृति दे दी है। जिस पर टेंडर लेने वाली एजेंसी को बुलाया गया है। वीरवार से कर्मचारियों को काम पर दोबारा रखने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिसके दो दिनों के बाद कर्मचारियों को काम पर रख लिया जाएगा। ईओ ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का टेंडर प्रत्येक 15 दिनों में रिन्यू किया जाएगा। सरकार के आगामी आदेशों तक यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed