फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलवामा अटैक से जिले में आक्रोश...सरकार से एक ही मांग, शहीदों की शहादत का बदला ले सरकार

पुलवामा अटैक से जिले में आक्रोश...सरकार से एक ही मांग, शहीदों की शहादत का बदला ले सरकार

Sat, 16 Feb 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा अटैक से जिले में आक्रोश...सरकार से एक ही मांग, शहीदों की शहादत का बदला ले सरकार
लोग स्तब्ध, गमगीन और आक्रोशित
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अवंतिपुरा इलाके में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले के विरोध में जिले भर में सड़क पर उतरे लोग, बोले- शहादत का बदल ले सरकार
फोटो नंबर-07 से 11 व 14,15

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलवामा में आतंकी हमले से जिले के लोग स्तब्ध, गमगीन और आक्रोशित हैं। उनकी मांग है कि सरकार शहादत का बदला ले। बड़ी कार्रवाई करे। ताकि ये उन देश के दुश्मनों के लिए सबक हो जो छिप-छिप कर हमारे जवानों निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को सीआरपीएफ जवानों पर हमले के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए और अपने-अपने ढंग से जहां शहीदों को नमन किया, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताया। लोगों ने पाकिस्तान के पीएम, झंडे व जैश आतंकी संगठन का पुतला फूंका।

फोटो नंबर-12 व 13
जिले में सबसे पहले नई अनाज मंडी से आढ़तियों, किसानों व मजदूरों ने काम छोड़कर प्रदर्शन किया। इसके बाद देर रात से आहूत युवाओं द्वारा प्रदर्शन के तहत सैकड़ों की संख्या में युवा आरकेएसडी कॉलेज के प्रवेश द्वार के बाहर एकत्रित हुए। जिसमें हिंदू संगठन और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। इसके बाद वे प्रदर्शन करते हुए अंबाला रोड से पिहोवा चौक, वहां से करनाल रोड से लघु सचिवालय पहुंचे। यहां करीब घंटा भर प्रदर्शन के बाद युवाओं ने डीसी डॉ. प्रियंका सोनी को ज्ञापन दिया। इस दौरान शहीदों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन


फोटो नंबर-04
अनाज मंडी में कई संगठनों ने हड़ताल कर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त प्रियंका सोनी को ज्ञापन भी दिया। अनाज मंडी में प्रधान कृष्ण मित्तल की अगुवाई में आढ़तियों, मुनीम एसोसिएशन, मजदूर एसोसिएशन द्वारा आतंकवादियों द्वारा मारे गए सैनिकों की स्मृति में हड़ताल की। वे मंडी में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने एकत्रित हुए। सभी जलूस के रूप में जाखैली अड्डा, पुराना बस स्टैंड, पेहवा चौक से होकर लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में इन संगठनों ने जताया आक्रोश
प्रदर्शन में बजरंग दल, आरकेएसडी कॉलेज स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन, बीआर आंबेडकर कॉलेज स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन, एसएफआई, भ्रष्टाचार मुक्ति सेना, विश्व हिंदू परिषद, नौजवान संघर्ष समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दुर्गा वाहिनी, गिरिराज मित्रमंडल, जीवन रक्षक दल, रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गो रक्षा दल, नई मंडी मुनीम एसोसिएशन, अग्रवाल युवा सभा, जिला बार एसोसिएशन, भाट समाज सेवा समिति, सिद्धिविनायक सेवा मंडल व वीर सम्मान मंच सहित अन्य संगठन शामिल हुए।

फोटो नंबर-06
जिला बार एसोसिएशन ने आतंकी हमले के विरोध में कोर्ट में वर्क सस्पेंड रखा। लोगों ने वकीलों की इस मुहिम में उनका समर्थन किया। इससे पूर्व वकीलों ने प्रधान आरसी गोयल की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक के बाद वकीलों ने कोर्ट परिसर से पिहोवा चौक तक प्रदर्शन कर नारे लगाए। मौके पर जसबीर सिंह मोंगा, सुरेंद्र चाहर, रमेश कसान, दीपांशु नरूला, राजेंद्र ढुल, केएल भारद्वाज, बलराज नौच, रमेश गुप्ता, सुभाष चुघ, दिनेश त्यागी, संदीप शर्मा, सुरेंद्र मलिक खुराना, हरदीप पाडला आदि मौजूद रहे।

शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
फोटो नंबर-27
कैथल। शहीद स्मारक पर सर्राफा एसोसिएशन व स्वर्णकार सभा के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर व स्मारक पर दीप जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर अरुण सर्राफ, राजेंद्र गोयल, पवन वर्मा, सुंदर लाल वर्मा, अशोक वर्मा, राजेश, बाल कृष्ण, ओम प्रकाश, पाला राम, सतनारायण आदि मौजूद रहे।

फोटो संख्या-3
शैमरॉक स्कूल में स्कूल प्रबंधक नीलम मौदगिल की अगुवाई में स्कूली बच्चों ने शहीदों को नमन किया। बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी
फोटो संख्या-47
पूंडरी। पूंडरी में दुकानदारों ने दुकानें बंद करके शहीदों को श्रद्धांजलि देकर पाक के प्रति रोष जताया। राजकीय स्कूल फतेहपुर में सुबह प्रार्थना सभा में एक शोक सभा आयोजित की गई। वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु सभी ने 2 मिनट का मौन रखा।

ऑटो यूनियन ने किया अनोखा प्रदर्शन, 150 से अधिक खाली ऑटो लेकर एक ही लाइन में चले ऑटो चालक
फोटो नंबर-19
पुलवामा में हुई आतंकी घटना में शहीद हुए जवानों की स्मृति में ऑटो यूनियन ने ऑटो मार्च निकाला। ऑटो यूनियन के सदस्य नए बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। जिसके बाद करीब 100 ऑटो संचालक नए बस स्टैंड से करनाल रोड व पिहोवा चौक से होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचकर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ऑटो यूनियन के प्रधान संजीव गांजा, सुरेश, लवली, गोल्डी, संजय, सूरज व विक्की बालू सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं नई अनाज मंडी के प्रधान कृष्ण, अभिषेक, यशवीर आर्य, मनोहर लाल सांकला, राजबाला व कुलदीप मौजूद रहे।

राजौंद में जताया पाक का पुतला
-फोटो संख्या-44
राजौंद। नगर में युवाओं ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले का रोष प्रकट करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाया। युवाओं ने पाकिस्तान खिलाफ रोष प्रकट करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

कलायत मेें लोगों में आक्रोश
फोटो संख्या-41
कलायत। एमडीएन स्कूल में स्टाफ व बच्चों ने दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थान संचालक एडवोकेट राजेंद्र कुमार, विजय कांसल, निशा कांसल ने इस हमले को निंदनीय बताया। अनाज मंडी में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मंडी व्यापारियों सहित भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयदीप राणा, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव राणा, मंडल अध्यक्ष राममेहर शर्मा, निजानंद शर्मा, राहुल राणा व प्रदीप राणा ने दो मिनट कर मौन रखा। उधर शिक्षा भारती स्कूल में प्रबंधक कुलदीप सिंह व प्राचार्य जितेंद्र सिंह की अगुवाई में निंदा की। श्रद्धांजलि सभा में स्कूली छात्रों व अध्यापकों ने मुंह पर कपड़ा बांध शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीवन में शहीदों को किया कैंडल मार्च निकाल कर नमन
फोटो संख्या-45
सीवन। पुलवामा हमले के विरोध में सीवन के सामाजिक, धार्मिक संगठनों व अन्य लोगों ने काफी संख्या में इकट्ठे होकर एक कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर सुरेंद्र सरदाना, अशोक गोयल, नरेश सिंगला, वकील सैनी, जितेंद्र चुघ, असीम शर्मा, डॉ. राजेंद्र चुटानी, संगीत बंसल, नवीन रहेजा, जगदीश आनंद, ओमप्रकाश मुटरेजा, देवेंद्र हंस व केवल कृष्ण मिड्ढा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कांगथली में ब्लाक समिति चेयरमैन नरेश मुंजाल की अध्यक्षता में भी कैंडल मार्च निकाला गया। होशियार सिंह, साहिब सिंह सन्धू, मोहन सिंह राणा, कर्ण गर्ग राजेश गर्ग, रमेश अरोड़ा के साथ पूरे कांगथली बस अड्डे के दुकानदार शामिल हुए।
वरिष्ठ नागरिकों ने महासचिव रोहित शर्मा की अगुवाई में बैठक करके शहीदों को नमन किया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान रामनारायण रावल करेगी। यह जानकारी महासचिव रोहित शर्मा ने की।

देर शाम शहीद स्मारक पर उमड़ी लोगों की भीड़
दिन में जहां अलग-अलग संगठनों ने प्रदर्शन किए। वहीं शाम को लोग मोमबत्ती लेकर शहीद स्मारक पर जुटना शुरू हुए थे। देर रात तक अलग-अलग ग्रुपों मेें लोगों ने शहीद स्मारक पर पहुंच कर शहीदों को नमन किया और पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर की मुख्य सड़कों से रह-रह कर भारत माता की जय, पाक मुर्दाबाद के नारों की गूंज सुनाई देती रही।

आईएसओ ने निकाला कैंडल मार्च
फोटो संख्या-46
आईएसओ इनेलो स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले युवाओं ने देर सांय करनाल रोड स्थित जाट स्कूल से लेकर पिहोवा चौक तक कैंडल मार्च निकालकर रोष व्यक्त किया। दीप बालू की अगुवाई में युवाओं ने शहीदों को नमन किया। कुलदीप बालू, रमेश चहल, कुलदीप, ऋषिराज राणा आदि युवा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed