फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नियमित करने की मांग पर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी, परेशान हुए मरीज

नियमित करने की मांग पर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी, परेशान हुए मरीज

Wed, 13 Feb 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
नियमित करने की मांग पर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी, परेशान हुए मरीज

विज्ञापन
एनएचएम हड़ताल : आठवें दिन भी रही जारी, स्वास्थ्य सेवाएं रही बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नियमित करने सहित अन्य मांगो को लेकर एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा जिला अस्पताल में दिया जा रहा धरना मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान हरदीप ने की। एनएचएम कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने से उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। इसके साथ ही एंबुलेंस सेवा भी ठप रही। धरने के दौरान कर्मचारियों ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। जिला प्रधान हरदीप ने कहा कि कर्मचारी बिना किसी सामाजिक व सेवा सुरक्षा के केवल अपने देश में ही नही बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग का नाम रोशन कर रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ली जा रही है और उनकी जायज मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हड़ताल में एंबुलेंस 108 के सभी कर्मचारी, आयुष विभाग, आरबीएसके सिविल सर्जन ऑफिस स्टाफ, लेखा स्टाफ, स्टाफ नर्स, सूचना सहायक, कम्प्यूटर सहायक सभी कैटेगरी के कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर रीना ढुल, कुलदीप शर्मा, मनीषा देवी, विकास कल्याण, मीना, हरप्रीत कौर, चंद्रपति, सुमन, सोनिया, चिंकी, नेहा, सुदेश, बमित्रा, रमेश, आशीष शर्मा, नरेन्द्र बूरा, विक्रम कल्याण, संजीव, अनिल कुमार, प्रवीण रंगा, संजय व जगदीश कर्मचारी मौजूद रहे।
सभी कर्मचारियों को नियमित करने, समान तनख्वाह व सभी भत्ते देने, सरकार के सेवा नियम को लागू करने, सातवें वेतन आयोग का लाभ देने सहित अन्य मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed