{"_id":"5c421c2bbdec2273ac45d654","slug":"91547836459-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज की समस्या पर हुडा प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज की समस्या पर हुडा प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो नंबर-22
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। हुडा सेक्टर में पानी व सीवरेज की समस्या पर शुक्रवार को हुडावासियों ने हुडा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हुडावासी धर्मपाल, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार, अश्विनी, अनिल आर्य, विरेंद्र सिंह, मोहनलाल, संतोष, कृष्णा, सुमन, कुसुम, गीता ने बताया कि वाटर सप्लाई का मुख्य पाइप फट जाने के कारण घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। सभी घरों में पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और हुडा वासी खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं।
उन्होंने बताया कि सीवरेज के मुख्य हाल का लेंटर टूट गया है और यह हाल 15 फुट गहरा है और सीवरेज व्यवस्था भी बंद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वे इन समस्याओं को लेकर नगर पालिका में पिछले एक सप्ताह से लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वे यह कहकर उन्हें टाल देते हैं कि हुडा की पानी की सप्लाई व सीवरेज व्यवस्था करना उनका काम नहीं है और यह व्यवस्था पब्लिक हेल्थ विभाग के पास है और जब वे पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारियों से मिले तो उन्होंने बताया कि यह विभाग अभी तक हमारे पास नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो हुड्डा कॉलोनी पोस कालोनियों में आती है, लेकिन इस कालोनी में कोई भी विभाग जिम्मेवारी लेने को तैयार नहीं है तो ऐसे में कॉलोनीवासी जाए तो कहा जाएं। उन्होंने एसडीएम कैथल से मांग करते हुए कहा कि वे इस ओर ध्यान दें, ताकि हुड्डा वासियों को राहत की सांस मिल सके।
वो अभी नगरपालिका सचिव व पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को निर्देश देती हैं कि पानी की सप्लाई को सुचारू रूप से किया जाए, उसके बावजूद भी अगर कोई अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कमलप्रीत कौर, एसडीएम कैथल