{"_id":"5c36449abdec2257162fb354","slug":"91547060378-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारियों में जुटा नगर परिषद, शहर में कई जगह रखवाएं मोबाइल टॉयलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारियों में जुटा नगर परिषद, शहर में कई जगह रखवाएं मोबाइल टॉयलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण : तैयारियों में जुटा नगर परिषद, शहर में कई जगह रखवाए मोबाइल टॉयलेट
शौचालयों की हालत सुधारी, सफाई कर्मचारी सफाई में जुटे
फोटो नंबर-07
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूरे देश में चार जनवरी से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। शहर में भी नगर परिषद की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर स्वच्छता का कार्य जोरों पर है। इसके तहत नप ने बदतर हुए शौचालयों में सफाई करवाकर उनकी हालत सुधार दी है। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई के विशेष प्रबंध किया गया है।
शहर में लगवाए पोस्टर : स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर में 15 जनवरी तक या इसके बाद स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम कभी भी दस्तक दे सकती है। इसके लिए नप ने शहर में विभिन्न चौक चौराहों सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छता को संदेश देने वाले स्लोगनों पोस्टर लगवा दिए हैं।
शहर में कई जगह रखवाएं मोबाइल टॉयलेट : स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर इस बार अलग से शौचालयों की व्यवस्था पर 1250 अंक स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम की ओर से दिए जाने हैं। इसके तहत नप ने शहर में विभिन्न स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट रख दिए हैं। नप ने शहर के करनाल रोड, रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कालोनी, अंबाला रोड सहित अन्य कई कालोनियों में मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कर दी है। जिससे आमजन को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
15 जनवरी तक टीम के आने की उम्मीद : मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम की 15 जनवरी तक आने की उम्मीद हैं। सर्वेक्षण को लेकर शहर में स्वच्छता पर लगातार तैयारी तेजी से जारी है। इसके लिए शहर में सफाई की 15 टीमें सफाई के कार्य कर रही हैं।