फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गीताजयंती उत्सव में भागीदारी कर इसे सफल बनाएं धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं

गीताजयंती उत्सव में भागीदारी कर इसे सफल बनाएं धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं

Tue, 11 Dec 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
गीताजयंती उत्सव में भागीदारी कर इसे सफल बनाएं धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं
गीता जयंती उत्सव में भागीदारी कर इसे सफल बनाएं धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं
विज्ञापन

तीन दिनों तक भाई उदय सिंह किले पर आयोजित होंगे कार्यक्रम, डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी धर्मवीर सिंह ने जिले की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का आह्वान किया कि वे 16 से 18 दिसंबर तक जिला स्तर एवं खंड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले गीता जयंती महोत्सव में सक्रिय भागीदारी करके इन कार्यक्रमों को सफल बनाएं। जिला स्तर पर कमेटी चौक स्थित भाई उदय सिंह किला परिसर में गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
डीसी धर्मवीर सिंह लघु सचिवालय स्थित सभागार में गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों हेतु आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों अनुसार 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक जिला स्तर के साथ-साथ खंड स्तर पर भी गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में प्रशासन के साथ-साथ धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी जरूरी है ताकि इन कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा सके। उन्होंने जिला वासियों का भी आह्वान किया है कि वे इन कार्यक्रमों में बढचढ कर भाग लेकर सफल बनाएं। अतिरिक्त उपायुक्त को जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के सफल आयोजन हेतु ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन

ये रहेगा कार्यक्रम : 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की विकास परियोजनाओं को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। जहां कलाकार लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों दिन शाम को विद्क्वॉयर तीर्थ की परिक्रमा व आरती भी की जाएगी और कार्यक्रम स्थल को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। 3 से 4 बजे तक श्रीमद भगवद् गीता के अमर संदेश पर आधारित अध्यापकों के लिए सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
17 दिसंबर को प्रदर्शनी स्थल पर कलाकार विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को प्रदर्शित करते कार्यक्रमों को प्रस्तुत करेंगे और दोपहर बाद 3 बजे से 4 बजे तक विभिन्न विभागों व पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

शाम 6 बजे गीता के संदेश पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
18 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी और सुबह 10 से 12 बजे तक आम जन के लिए सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर बाद 12 बजे से 12 बजकर 15 मिनट तक ग्लोबल चैटिंग के तहत 500 स्कूली विद्यार्थियों द्वारा गीता के 18 श्लोकों का सामूहिक उच्चारण किया जाएगा। 2 बजे माता गेट से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न संस्थाओं व विभागों की भव्य झांकियां शामिल होंगी। शोभा यात्रा में 300 महिलाओं की कलश यात्रा भी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed