{"_id":"5bf5a601bdec2269a552a580","slug":"91542825473-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 स्टार रेनबो योजना का आवेदन कर लाभ उठाए पंचाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 स्टार रेनबो योजना का आवेदन कर लाभ उठाए पंचाय
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात स्टार रेनबो योजना का आवेदन कर लाभ उठाए पंचायतें
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा घोषित 7 स्टार रेनबो योजना के तहत सभी सरपंच अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों का इस योजना में आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं। डीसी धर्मवीर सिंह ने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने खंडों के सभी सरपंचों को इस योजना के बारे में अवगत करवाएं और उन्हें आवेदन करने बारे प्रोत्साहित करें। इस योजना के तहत स्टार प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि योजना के प्रावधान के अनुसार 6 स्टार प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को 20 लाख रुपये, 5 स्टार प्राप्त करने वाली पंचायत को 15 लाख रुपये व 4 स्टार प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी।