फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मल्टी स्कवेयर पार्किेंग का प्रोजक्ट अधूरा, बाजार में जाम की समस्या से नहीं मिल पा रही निजात

मल्टी स्कवेयर पार्किेंग का प्रोजक्ट अधूरा, बाजार में जाम की समस्या से नहीं मिल पा रही निजात

Sun, 04 Nov 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
मल्टी स्कवेयर पार्किेंग का प्रोजक्ट अधूरा, बाजार में जाम की समस्या से नहीं मिल पा रही निजात
पार्किंग का प्रोजेक्ट फाइलों में अटका और जाम में शहरवासी
विज्ञापन

- मल्टी स्क्वेयर पार्किंग का प्रोजेक्ट अधूरा, शहरवासियों को जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात
- पिछली सरकार में हुई थी घोषणा, वर्तमान सरकार का कार्यकाल होने को है पूरा, फिर भी नहीं बना मल्टी स्क्वेयर पार्किंग
फोटो नंबर-03 व 7 से 10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाई उदय सिंह किला के समीप बनने वाली मल्टी स्क्वेयर पार्किंग का प्रोजेक्ट पूरा न होने से शहर में स्थित मुख्य बाजारों में जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। शहर में एक भी स्थान पर पार्किंग की सुविधा न होने से जाम की समस्या पिछले लंबे समय से बनी है। लेकिन इस पर न तो सरकार ने कोई ध्यान दिया है और न ही जिला प्रशासन। यदि पिछले चार वर्षों से अटके इस पार्किंग के निर्माण की पहल की जाती तो शहरवासियों को जाम के झाम से नहीं जूझना पड़ता। वहीं इस समय त्योहारी सीजन होने के कारण शहर के सभी मुख्य बाजारों में भीड़ का माहौल है। मुख्य बाजारों की गलिया संकरी होने के कारण बाजार पहुंचने वाले खरीदारों को सड़क पर ही वाहन पार्क करने पड़ रहे हैं। जिसके कारण जाम की समस्या का कोई हल नहीं निकल पा रहा है।
पिछली सरकार में हुई थी घोषणा, अब प्रोजेक्ट की फाइल तक हुई बंद : विदित रहेपिछली सरकार ने वर्ष 2014 में मल्टी स्क्वेयर पार्किंग के निर्माण की घोषणा की थी। इस पर मिट्टी की खुदाई करवा कर काम भी शुरू हुआ था। लेकिन सरकार के बदलने के बाद ही इस प्रोजेक्ट पर रोक लग गई। उसके बाद इस पर कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। नपा से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में इस प्रोजेक्ट की फाइल तक बंद हो चुकी है।
विज्ञापन

सरकार का कार्यकाल खत्म होने को, लेकिन नहीं बनी मल्टी स्क्वेयर पार्किंग : बता दें कि इस सरकार का भी कार्यकाल खत्म होने को है। लेकिन मल्टी स्क्वेयर पार्किंग का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। जिससे शहरवासी सहित अन्य राहगीर पार्किंग की सुविधा न मिलने स परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार सुखदेव ने बताया कि जाम की समस्या शहर में लगातार बढ़ रही है। इसके समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए होमगार्ड की व्यवस्था की जानी चाहिए।
दुकानदार दीपक ने बताया कि कुछ वर्ष पहले मुख्य बाजार में जाम की समस्या कम करने के उद्देश्य से पार्किंग बनवाने की घोषणा हुई थी। लेकिन यह मांग तभी से अधूरी पड़ी है। इस पर कोई कार्य नहीं हुआ है। जाम की समस्या को कम करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।
दुकानदार रघुबीर सिंह ने बताया कि पार्किंग न होने की समस्या के साथ ही दुकानों के आगे अतिक्रमण से परेशानी होती है। दुकानों के आगे स्थित चबूतरों पर किए जाने वाले अतिक्रमण पर नगर परिषद को कम से कम पांच सौ रुपये जुर्माना लगाना चाहिए। वहीं दुकानदार रमेश ने बताया कि बाजारों में पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए।

ईओ विक्रम सिंह ने बताया कि मल्टी स्क्वेयर पार्किंग के प्रोजेक्ट की फाइल को मुख्यालय में भेजा गया है। तकनीकी रूप से अप्रूवल मिलने के बाद इस पर कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed