फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फेशर्स पार्टी में सीनियर विद्यार्थियों ने किया नए विद्यार्थियों का स्वागत

फेशर्स पार्टी में सीनियर विद्यार्थियों ने किया नए विद्यार्थियों का स्वागत

Tue, 25 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
फेशर्स पार्टी में सीनियर विद्यार्थियों ने किया नए विद्यार्थियों का स्वागत
सुनील मिस्टर और मीनू बनीं मिस फ्रेशर
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में फ्रेशर्स पार्टी
फोटो नंबर-01
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। पार्टी में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं वरिष्ठ विद्यार्थियों को अपना व्यक्तिगत परिचय दिया। पार्टी में विभिन्न तरह की हास परिहास पूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमेें छात्रों द्वारा आइटम गीतों पर नृत्य प्रस्तुति, पंजा लड़ाना तथा कैटवॉक शामिल रही। एक फैशन शो पार्टी का खास आकर्षण रहा। प्राचार्य डॉ. ओपी गर्ग, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो चेतना शर्मा तथा डॉ. राजबीर पाराशर ने विद्यार्थियों को शानदार पार्टी आयोजित करने पर बधाई दी। डॉ. विकास भारद्वाज ने एक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर सुनील बेनीवाल व मिस फ्रेशर मीनू सैनी को चुना गया। नवीन दलाल, मनदीप, पूजा तथा रश्मी को इवनिंग स्टार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फाइनल ईयर के विद्यार्थी पिंकी, राहुल, शुभम सिंगला और जूही ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर प्रो. मंजुला गोयल, डॉ सुरुचि शर्मा, प्रो जयबीर धारीवाल, प्रो नरेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed