फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   धान का सीजन शुरु होने की कगार पर, कलायत अनाज मंडी में अव्यवस्था का माहौल

धान का सीजन शुरु होने की कगार पर, कलायत अनाज मंडी में अव्यवस्था का माहौल

Wed, 19 Sep 2018 12:39 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
धान का सीजन शुरु होने की कगार पर, कलायत अनाज मंडी में अव्यवस्था का माहौल
धान का सीजन शुरु होने की कगार परख्ख्, कलायत अनाज मंडी में अव्यवस्था का माहौल
विज्ञापन

फोटो नंबर-31
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। धान का सीजन शुरु होने की कगार पर है। अब मंडी में कपास की आवक शुरू भी हो चुकी है। बावजूद इसके मंडी में मार्कीङ्क्षटग बोर्ड द्वारा सड़कों के साथ सफाई व्यवस्था को भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया है। मंडी के मुख्य द्वार के साथ इसकी पहुंच तक किसानों की फसल लाने में सहायक बनने वाली सड़क भी टूटी हुई है। सड़क में इस प्रकार गहरी खाई बनती जा रही है जिनके बीच से जब खाली वाहन ले जाने ही मुश्किल हो रहे है ऐसे में फसल से भरे वाहन किस प्रकार पहुंचेंगे। किसानों के साथ व्यापारियों का कहना है कि मंडी में समुचित सुविधाओं का अभाव बना ही रहता है। उन्होंने कहा कि जो सड़क गत वर्ष पूर्व ही बनाई थी उसकी खस्ता हालत सभी को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि मंडी में जहां आढ़त की सैकड़ों दुकानें है वहीं अनेक परिवारों का आवास भी है। ऐसे में मार्कीङ्क्षटग बोर्ड को चाहिए कि वह सड़क जैसी सुविधा तो कम से कम दुरुस्त रखे ताकि लोगों के साथ किसानों व व्यापारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। चचमार्कीट कमेटी सचिव चंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि सीजन को ध्यान में रखते विभाग की सड़क व भवन निर्माण शाखा को पत्र प्रेषित कर सड़क मार्ग को दुरुस्त करने बारे कहा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारी अभियंता को लिखे पत्र में बताया गया है कि मंडी के मुख्य द्वार के साथ इसके साथ लगती बाहर की सड़क भी खस्ता बनी हुई है जिसे दुरुस्त किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सीजन से पहले मंडी में न केवल बिजली पानी जैसी व्यवस्था उपलब्ध हो जाएगी बल्कि सड़क दुरुस्त होने के साथ साफ सफाई भी चकाचक होगी।

संबंधित ठेकेदार को प्रेषित किया जा चुका है पत्र:
मार्कीङ्क्षटग बोर्ड की भवन व सड़क निर्माण शाखा में तैनात उपमंडल अभियंता ओमप्रकाश ने बताया कि पानी का ठहराव अधिक दिन होने के चलते ही सड़क ही कुछ स्थानों पर स्थिति खराब हुई है। उन्होंने बताया कि यह सड़क दुरुस्त करना अभी इसका निर्माण करने वाले ठेकेदार की जिम्मेवारी है। जिस ठेकेदार द्वारा इसका निर्माण किया गया था उसे पत्र प्रेषित कर बुलाया गया है जिसके चलते जलदी ही सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed