फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रसिद्ध फल्गु मेले की तैयारियों को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए आवयश्क निर्देश

प्रसिद्ध फल्गु मेले की तैयारियों को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए आवयश्क निर्देश

Sun, 09 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध फल्गु मेले की तैयारियों को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए आवयश्क निर्देश
प्रसिद्ध फल्गु मेले की तैयारियों को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए आवयश्क निर्देश
विज्ञापन

फोटो नंबर-01
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। फरल गांव में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध फल्गु मेले की तैयारियों को लेकर डीसी धर्मवीर ने शनिवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक ली। जिसमें डीसी ने सभी अधिकारियों को आगामी 25 सितंबर से 8 अक्तूबर तक फरल गांव में चलने वाले प्रसिद्ध फल्गु मेले की सभी तैयारियों को समय पर करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा फल्गु तीर्थ पर विभिन्न कार्यों के लिए 4 करोड़ 98 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। सभी संबंधित अधिकारी इस धनराशि से किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों को निर्धारित समय तक पूर्ण करें। डीसी ने सीटीएम को मेला प्रशासक व डीडीपीओ को कंवर दमन सिंह को मेला अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को फरल गांव में साफ-सफाई तथा गलियों की मुरम्मत के निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत के सहयोग से गांव में साफ-सफाई करवाई गई। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए पर्याप्त संक्चया में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनके लिए तीर्थ स्थल पर एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने तीर्थ स्थल पर स्थित मंदिर व मंदिर परिसर में रंग-रोगन करवाने को कहा तथा मंदिर में टाईले लगवाने, वीआईपी घाट पर लगाए जा रहे पत्थर के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल पर हाई मास्ट लाईट की व्यवस्था की जाए, ताकि रात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने तीर्थ स्थल पर 100 सीमेंट के बैंच स्थापित करने तथा मुक्चयमंत्री घोषणा के तहत वीआईपी घाट के कार्य को भी पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपमंडलाधीश कमलप्रीत कौर, कलायत के एसडीएम कम मेला प्रशासक जगदीप सिंह, डीएसपी जोगेंद्र श्योराण, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, मेला अधिकारी तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता आरके गोयल, ढांड के नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, उप सिविल सर्जन डा. नीलम कञ्चकड़, डीआईओ दीपक खुराना, ढांड की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कंचन लता सहित संबंधित विभाशगों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed