{"_id":"5b8adecb42c7924675343dac","slug":"91535827659-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वल्र्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छाई म्हारी बेटी नेहा..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वल्र्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छाई म्हारी बेटी नेहा..
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छाई म्हारी बेटी नेहा
- हंगरी में चल रही चैंपियनशिप में 81 किलो से अधिक भार वर्ग में जीता कांस्य पदक, परिवार में जश्न का माहौल
फोटो नंबर-32 व 44
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हंगरी में चल रही यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कैथल की बेटी नेहा यादव ने 81 प्लस भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। नेहा तीन सितंबर को कैथल पहुंचेंगी। उसकी उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि कोच राजेंद्र सिंह की अगुवाई में बॉक्सिंग खिलाड़ियों में जश्न का माहौल है। हंगरी के बुडापोस्ट में 21 से 31 अगस्त तक चली बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में आरके एसडी कॉलेज के बॉक्सिंग सेंटर की छात्रा नेहा ने यह उपलब्धि हासिल की। नेहा पिछले चार सालों से अभ्यास कर रही है।
फोन पर बातचीत में नेहा ने बताया कि बेहद कड़े मुकाबले में उसने कांस्य पदक जीता। उसने अपने कोच राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल, गुरमीत सिंह के मार्गदर्शन से ही यह सफलता प्राप्त की। जिले के डीसी, एसडीएम, डीएसओ, जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान जोगी राम रिटायर्ड एससी ने नेहा के उज्जवल भविष्य कामना दी।
वहीं नेहा के पिता राजपाल यादव व परिवार के सदस्यों ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। राजपाल ने बताया कि वे साधारण किसान हैं। उनकी बेटी ने 6 साल पहले बॉक्सिंग खेलना शुरू की थी। आज उसने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इससे पूर्व वह सर्बिया में रजत पदक, गुवाहाटी वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड, नेशनल लेवल मुकाबलों में कई गोल्ड जीत चुकी है।