{"_id":"5b82e97042c792464b1c5508","slug":"91535306096-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई से असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई से असंतोष
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई से असंतोष
घुमंतू विकास बोर्ड के सदस्य की अगुवाई में डीसी से मिले लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुहला थाना में एक महिला से मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतोष जताते हुए लोग विमुक्त घुमंतू विकास बोर्ड हरियाणा के सदस्य जसमेर सिंह बंजारा व ईशर सिंह के साथ डीसी सुनीता वर्मा मिले। लोगों ने कहा कि पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
ये था मामला : गुहला पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने केस दर्ज करवाया है कि रंजिशन गांव थेह-मुकेरियां के सरपंच प्रतिनिधि सुखपाल सिंह ने अपने भाई ज्ञान सिंह व दर्शन सहित अन्य के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए छेड़छाड़ भी की। जब इस बारे में गुहला थाना पुलिस कर्मचारियों को शिकायत दी तो उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला थाना पुलिस में शिकायत दी।
इस मामले में गुहला थाना पुलिस ने थेह मुकेरियां गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुखपाल सिंह की शिकायत पर 24 अगस्त को गांव के लीला राम, हरपाल सिंह, अशोक व बबली के खिलाफ मारपीट व गाड़ी तोड़ने के आरोप में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया था।