फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गो-सेवा आयोग के सदस्यों ने किया चीका नंदीशाला का निरीक्षण

गो-सेवा आयोग के सदस्यों ने किया चीका नंदीशाला का निरीक्षण

Fri, 24 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
गो-सेवा आयोग के सदस्यों ने किया चीका नंदीशाला का निरीक्षण
गो-सेवा आयोग के सदस्यों ने किया चीका नंदीशाला का निरीक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। हरियाणा गो-सेवा आयोग के सदस्यों श्रवण कुमार गर्ग व कुलबीर खर्ब ने वीरवार को चीका नंदीशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा दी गई सुविधाओं पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का निरंतर यही प्रयास है कि सडक़ों पर आवारा घूमने वाले पशुओं को स्थापित की गई नंदीशालाओं में रखकर उनकी सही देखभाल की जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित उच्चाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नंदीशाला के सुचारू संचालन हेतू नंदीशाला को दो भागों में बांटा जाए, जिसमें एक भाग में नंदी तथा दूसरे भाग में छोटे बछड़ों को रखा जाए। ऐसा करने से नंदी व बछड़ों की अच्छे से देखभाल हो सकेगी। हरियाणा गौ सेवा आयोग के सदस्यों ने एसडीएम सुरेंद्र पाल को नंदीशाला में गो सेवकों की संख्या बढ़ाने को कहा ताकि नंदीशाला में रखे गए नंदियों हेतू सभी आवश्यक प्रबंध समुचित ढंग से किए जा सके। उन्होंने प्रधान रतिराम को विशेष रूप से नंदीशाला में आंतरिक व्यवस्था को चाक चौंबद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नंदीशाला में रखे गए नंदियों हेतू चारे के प्रबंध का दायित्व प्रशासन का है, जबकि नंदीशाला की ढांचागत व्यवस्था व नंदियों हेतू अन्य प्रबंधों की जिम्मेदारी नंदीशाला के प्रधान व कार्यकारणी की है। उन्होंने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए की समय-समय पर नंदीशाला का दौरा कर नंदियों के स्वास्थ्य की जांच करें। एसडीएम सुरेन्द्र पाल ने बताया कि नंदीशाला में आवश्यक शैड व कमरा बनाने के लिए डीसी सुनीता वर्मा ने तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए 24 लाख 90 हजार रूपये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस अवसर पर तहसीलदार जगदीश चंद्र, नायब तहसीलदार दिलावर सिंह, नगर पालिका सचिव सुशील भूक्कल, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश पिन्टू, पार्षद बलकार सिंह, लेखकार अशोक कुमार, नंदीशाला कार्यकारी प्रधान रति राम, शिव मंदिर प्रधान विनोद कुमार, संरपच बिशपाल राणा, राम कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed