{"_id":"5a11cb6b4f1c1b70548be3a3","slug":"91511115627-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत चौकों पर तैनात नजर आई पुलिस, अलर्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत चौकों पर तैनात नजर आई पुलिस, अलर्ट नहीं
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइट डोमिनेशन अभियान - चौकों पर तैनात थी पुलिस, लेकिन बेरोक-टोक निकल रहे थे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई एसपी आस्था मोदी ने कार्यभार संभालने के बाद जहां दो दिन में सभी थानों का दौरा किया। वहीं शनिवार रात को विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। जिसके तहत सभी पुलिस थानों के क्षेत्र में नाके लगाकर तलाशी अभियान चलाए गए। अमर उजाला द्वारा कैथल शहर में लगाए गए नाकों को देखा तो पुलिस का वही ढीला रवैया सामने आया। शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर ऐसे अभियानों के बावजूद चोर आसानी से निकल सकते हैं। क्योंकि अधिकतर चौकों पर तलाशी ली ही नहीं जा रही थी।
रात्रि करीब सवा बारह बजे से डेढ़ बजे तक शहर के अधिकतर चौक-चौराहों पर जाकर देखा तो पुलिस कर्मचारी जरुर मौजूद थे। लेकिन दो-तीन चौकों को छोड़कर अधिकतर चौकों पर वाहन बिना किसी रोक-टोक के निकल रहे थे। ऐसे में इस अभियान का एक मोबाइल चोर को पकड़ने के अलावा कोई बड़ा परिणाम नहीं निकल सका।
1. पिहोवा चौक पर रात्रि करीब 12.20 बजे पुलिस कर्मचारी दो टीमों में करनाल रोड और अंबाला रोड पर नाका लगाकर पूरी मुस्तैदी से आने-जाने वालों की जांच व तलाशी लेते नजर आए। यह शहर का एक तरह से हृदय प्रदेश है। यहां से शहर के अंदर, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद जाने के लिए मार्ग निकलते हैं।
विज्ञापन
2. 12.22 बजे विश्वकर्मा चौक अंबाला रोड पर पुलिस कर्मचारी खड़े जरूर थे, लेकिन वाहन बिना किसी तरह की रोक-टोक के निकल रहे थे। यहां से पटियाला रोड, हुडा सेक्टरों की ओर से आया-जाया जा सकता है।
3. 12.24 पर अंबाला रोड बाईपास चौक पर पुलिस कर्मचारी खड़े नजर आए, लेकिन वाहन बेरोक-टोक निकल रहे थे। स्वयं संवाददाता व फोटोग्राफर की मोटरसाइकिल को भी नहीं रुकवाया गया।
4. 12.27 पर कुरुक्षेत्र रोड बाईपास चौक पर पुलिस कर्मचारी एक कोने में थे, वाहन बेरोक-टोक निकल रहे थे। यहां से कुरुक्षेत्र, जींद बाईपास, हुडा सेक्टर 19 व 20 में इंट्री की जा सकती है।
5. 12.31 मिनट पर करनाल रोड बाईपास पर नेशनल हाइवे से गुजरने वाले वाहन बेरोक-टोक निकलते हुए दिखाई दिए। पुलिस कर्मचारियों ने शहर के अंदर आने वाले वाहनों के लिए नाका लगाया हुआ था। जो अंदर जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे थे।
6. 12.39 बजे जींद रोड बाईपास पर पुलिस कर्मचारी एक खोखे में बैठे हुए थे। यह जींद, हिसार, सफीदों व खनौरी रोड बाईपास की ओर से शहर का एक तरह से प्रवेश द्वार है। यहां वाहन बेरोक-टोक निकल रहे थे।
7. 12.48 बजे अनाज मंडी चौकी के बाहर कोई नाका नहीं था। अनाज मंडी में इस समय सीजन चल रहा है। मजदूर लोडिंग के काम में जुटे थे।
8. 12.50 चंदाना रोड रेलवे फाटक पर पुलिस कर्मचारी एक कोने में बैठे हुए थे। यहां से वाहन बेरोकटोक निकल रहे थे। इस क्षेत्र से सजूमा रोड, गांव चंदाना की ओर आया-जाया जाता है।
9. 12.55 बजे चंदाना गेट पर सन्नाटा पसरा था। अक्सर यहां पुलिस नजर आती है। लेकिन रविवार रात को उस समय यहां पुलिस नजर नहीं आई। यहां से पुराने शहर के अंदर, भगत सिंह चौक सहित चंदाना गेट के बाहर की कालोनियों के लिए रास्ता जाता है।
10. 12.57 बजे भगत सिंह चौक व कबूतर चौक सुनसान नजर आए। यहां अधिकतर मार्केट हैं। लगभग सभी मार्गों पर दुकानें हैं।
11. 1.02 बजे खंडा साहब चौक यानी कमेटी चौक से संवाददाता व फोटोग्राफर गुजरे, यह भी पुराने शहर का प्रवेश द्वार है। यहां पुलिस नहीं थीं। लोग बेरोक-टोक आ-जा रहे थे।
12. 1.05 मिनट बजे प्रताप गेट पर भी नाका नहीं था। यहां से वाहन बेरोक-टोक गुजर रहे थे। यह भी पुराने शहर के प्रवेश द्वारों में से एक है।
13. 1.07 मिनट पर पाड़ला रोड पर पुलिस कर्मचारी तैनात नजर आए। जो एक वाहन को रुकवाकर पूछताछ कर रहे थे। यहां से पाड़ला, पंजाब के खनौरी और जींद रोड बाईपास की ओर रास्ता जाता है।
14. 1.10 सिरटा रोड पर पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात जरूर थे। लेकिन वाहनों की तलाशी नहीं हो रही थी।
15. 1.12 बजे भगवान परशुराम चौक पर पुलिस कर्मचारी शहर के अंदर की ओर सड़क के बीचों-बीच खड़े थे। चौक से वाहन बेरोक-टोक गुजरते नजर आए। यहां तलाशी अभियान नहीं था। यहां से पटियाला, खनौरी, शहर के अंदर व अंबाला रोड की ओर रास्ता जाता है।
16. 1. 20 बजे वापसी में पिहोवा चौक पर पहुंचे तो यहां तैनात पुलिस कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से वाहनों की तलाशी लेकर पूछताछ करते नजर आए। पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि नाइट डोमिनेशन में वे चालकों व लोगों का पूरा ब्यौरा हासिल कर रहे हैं। यह ड्यूटी रात्रि दस बजे से सुबह चार बजे तक है। इस दौरान गुजरने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली जाएगी।
शहर के अंदर गश्त बढ़ाए जानें की जरूरत : विशेष अभियान के बावजूद शहर में स्थित प्रताप गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, महाराणा प्रताप चौक, खुराना रोड चौक, अनाज मंडी के निकट के क्षेत्र में कोई नाका नजर नहीं आया। वही सर्दी के मौसम में शहर के अंदर गश्त न के बराबर नजर आई। शहर में भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, रेलवे गेट सहित बाजारों में बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। इसलिए रात्रि के समय इन जगहों पर गश्त बढ़े तो सर्दी के मौसम में होने वाली चोरी आदि की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने पूंडरी में पकड़ा एक मोबाइल चोर
नाइट डोमिनेशन में रात करीब 1 बजे ड्यूटी दौरान सीआईए-टू पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात्रि समस्त जिला पुलिस द्वारा आपरेशन नाइट डोमिनेशन ड्यूटी के तहत असामाजिक तथा अपराधी तत्वों की धरपकड़ के लिए विभिन्न बिंदुओं पर नाकाबंदी करते हुए हल्के व दुपहिया वाहनों की जांच की गई। इस कड़ी में क्राइंम ब्रांच सैकिंड ईचार्ज सब इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में हेड कांस्टेबल कमलजीत सिंह, लखविंद्र सिंह व ईएएसआई राममेहर की टीम ने सांच रोड़ हाबड़ी क्षेत्र में हरमन सिंह निवासी हाबड़ी को काबू किया गया। उसके पास से एक चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया। यह फोन सुनील कुमार निवासी रमाणा-रमाणी का बताया गया है। जिसे आरोपी लेकर फरार हो गया था। रविवार को आरोपी हरमन सिंह का अदालत से एक दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया है, ताकी घटनास्थल की निशानदेही के अतिरिक्त वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की जा सके।
शहर के अधिकतर चौकों पर कोनों में बैठे या खड़े नजर आए पुलिस कर्मचारी, कई निकासी मार्गों पर भी पुलिस का नहीं मिला पहरा
फोटो संख्या-14 से 28