फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   स्कूलों में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ीं

स्कूलों में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ीं

Thu, 14 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ीं
गुरुग्राम की वारदात से उड़े होश, जांचने लगे सुरक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुरुग्राम के स्कूल में बच्चे की हत्या के बाद स्कूल संचालकों-अभिभावकों, प्रशासन के होश उड़ गए हैं। जहां पुलिस स्कूल वाहनों की चेकिंग के लिए सड़क पर नजर आ रहा है, वहीं स्कूलों ने अपने स्तर पर सुरक्षा प्रबंध जांचने शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में हिंदू कन्या स्कूल, बीआरडीएम स्कूल, जाट स्कूल, आरकेएसडी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, एसएस बाल सदन स्कूल में संचालकों ने स्कूलों के बाहर गार्ड रखने की कोशिश शुरू कर दी है। स्टाफ से कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति स्कूल में बिना पहचान के प्रवेश न करने पाए। स्कूल के अंदर जाने से पहले पहचान व आने-जाने का समय भी नोट किया जाए। वहीं अध्यापकों को स्कूल संचालकों ने निर्देश दिए है कि वह छोटे बच्चों को किसी भी सूरत में अकेला नहीं छोड़ें और छोटे बच्चों की पढ़ाई साथ-साथ उनकी अन्य गतिविधियों पर भी पूरी नजर रखी जाए।
स्कूल में सुरक्षा के कड़े प्रबंध, प्रत्येक जगह का किया निरीक्षण
हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल मोनिका कौशिक ने बताया कि स्कूल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों निरीक्षण किया गया है। सभी सीसीटीवी कैमरे सही काम रहे हैं। स्कूल के गेट पर गार्ड को विशेष हिदायत दी है कि किसी भी सूरत में कोई भी व्यक्ति स्कूल के अंदर बिना पहचान के प्रवेश न कर पाए। अगर कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को लेने के लिए स्कूल से आता है तो स्कूल के बच्चे का पहचान पत्र की एक कॉपी अभिभावकों की फोटो के साथ लगाई हुई है। उसकी पहचान करने के बाद ही बच्चे को अभिभावक के साथ भेजा जाएगा। वहीं स्कूल में सभी ड्राइवरों व कंडक्टरों पुलिस वेरीफिकेशन के लिए कह दिया गया है, जबकि जो नए ड्राइवर व कंडक्टर आए हैं। उनको पिछले स्कूल को छोड़ने के कारणों के बारे में जानकारी ली गई है। बीआरडीएम पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल वरूण जैन ने बताया कि सुरक्षा को लेकर अध्यापकों की मीटिंग ली गई है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की मुख्य अध्यापक जसप्रीत मित्तल ने बताया कि स्कूल के अंदर वह बाहर जाते समय व्यक्ति के कारणों का पता किया जाता है। स्कूल में प्रत्येक कमरे में सहित मैदान व गेट का सीसीटीवी कैमरे के नजर में रखा गया है। इसके अलावा जाट स्कूल, आरकेएसडी स्कूल में भी सुरक्षा को लेकर कई अहम कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन ने सुरक्षा को लेकर डीसी से सौंपा ज्ञापन
बुधवार को स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रधान महेश कुमार, उप प्रधान नितिन अग्रवाल व संगठन के सदस्य ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के सुनिश्चत करने के लिए डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नेहा अग्रवाल, सीमा खिटी, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed