{"_id":"59b6db3d4f1c1bfc7f8b60cf","slug":"91505155901-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये चालान भरें और जमकर चलाएं बुलेट के पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 रुपये चालान भरें और जमकर चलाएं बुलेट के पटाखे
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 रुपये चालान भरें और जमकर चलाएं बुलेट के पटाखे
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में बुलेट के पटाखों के कारण लोगों में दहशत बनी हुई है। किसी भी समय सड़क पर पटाखे की तेज आवाज आ जाती है और पास से गुजर रहे वाहन चालक मुश्किल से अपने वाहन संभाल पाते हैं। वहीं पुलिस के कुछ कर्मचारी महज 100 रुपये का चालान करके ऐसे युवकों को छोड़ रहे हैं।
सोमवार को एसपी के आदेशों पर ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट के पटाखे मारने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। करीब दो बजे इंदिरा गांधी महिला कॉलेज के सामने ट्रैफिक पुलिस ने नाकाबंदी की। यहां दो दर्जन के आस-पास बुलेट को मौके पर रोका और जांच की। ट्रैफिक पुलिस ने 11 बुलेट का चालान करके छोड़ दिया। कुछ युवाओं ने पुलिस अधिकारियों को फोन पर बात करवाकर अपने बुलेट छुड़वा लिए। एक युवक ने 100 रुपये का चालान करवाकर ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी के कुछ ही दूरी पर करीब दर्जनों बार पटाखे मारकर अपनी दबंगई का प्रदर्शन भी किया। यह एसपी आवास के निकट का मामला है। एक ओर जहां बुलेट के पटाखे मारने का 1100 रुपये का चालान है, वहीं पुलिस मौके पर 100 रुपये का चालान करके युवाओं को छोड़ देती है।
सब इंस्पेक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि बुलेट के पटाखे मारने वालों के 11 चालान किए हैं। किसी बुलेट को इंपाउंड नहीं किया गया है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि बुलेट के पटाखे चलाने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस को सख्त हिदायत दी जाएगी कि अगर कोई बुलेट पटाखे मारकर लोगों को परेशान कर रहा है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। शरारती तत्वों की बाइक को इंपाउंड भी किया जाएगा।