{"_id":"595fd31e4f1c1b7f658b4701","slug":"91499452190-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दम तक लड़ेंगे एसवाईएल की लड़ाई -अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दम तक लड़ेंगे एसवाईएल की लड़ाई -अरोड़ा
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरी दम तक लड़ेंगे एसवाईएल की लड़ाई : अरोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एसवाईएल का पानी हरियाणा लाए जाने की मांग को लेकर 10 जुलाई को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से किए आंदोलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर अब इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने हुंकार भरी है। कैथल में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा के आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि, आखिरी दम तक एसवाईएल की लड़ाई लड़ेंगे। इसके तहत हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, जींद आदि और अंबाला में दो जगहों पर एनएच, स्टेट हाईवे पर पंजाब से आने वाले वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। हालांकि, इमरजेंसी, आर्मी के वाहन नहीं रोके जाएंगे। इसके पार्टी के नेताओं की ड्यूटी लगा दी गई है।
उन्होंने बताया कि सिरसा के डबवाली में सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के नेतृत्व में, फतेहाबाद में पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह, विधायक प्रो. रविंद्र बलियाला व बलवान सिंह दौलतपूरिया, नरवाना के निकट दाता सिंह वाला में पूर्व मंत्री परमिंद्र सिंह ढुल, पृथ्वी नंबरदार, हचिंद मिड्डा के नेतृत्व में, शंभू बैरियर में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू के नेतृत्व में व चंडीगढ़ की ओर से लालड्ू के निकट वे स्वयं और पार्टी के नेता अभय सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं के साथ पंजाब से आने वाले वाहनों को रोकेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस दौरान शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। कहा कि, शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने अभय चौटाला से बात की है, लेकिन यह झूठ है। वहीं कृषि उपकरणों पर जीएसटी लागू करने की भी निंदा की, जबकि राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद के समर्थन पर पूछे गए सवाल पर कहा कि, कोविंद गैर-राजनीतिक उम्मीदवार हैं इसलिए इनेलो ने उनका समर्थन किया है। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कहा कि एसवाईएल हरियाणा की जीवन रेखा है और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार तुरंत नहर बनाई जाए। इस मौके पर नई अनाज मंडी के पूर्व प्रधान लाला टेकचंद सजूमा व संजय कौशल आदि रहे।