फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आईएमए से मनाया डॉक्टर्स डे

आईएमए से मनाया डॉक्टर्स डे

Sun, 02 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
आईएमए से मनाया डॉक्टर्स डे
आईएमए ने मनाया डॉर्क्ट्स डे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार रात सीजन होटल में डॉर्क्ट्स डे मनाया। जिसमें शहर के गणमान्य लोगों ने चिकित्सीय सेवाओं के लिए डॉर्क्ट्स का आभार जताया। वहीं कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आत्मप्रकाश सेतिया ने भाग लिया। अध्यक्षता आईएमए के अध्यक्ष डा. विजय आर्या ने की।
डॉ. सेतिया ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अपना सामाजिक दायित्व बखूबी निभा रहा है। जरूरतमंद लोगों की डॉक्टर अपने विवेक से मदद करते हैं। साथ ही सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों में आईएमए के सदस्य बढ़चढ़ कर भागीदारी करते हैं। हर माह की 9 तारीख को मातृत्व योजना में प्रदेश भर से 70 से 80 डॉक्टर महिलाओं का इलाज करते हैं। अब इस योजना में बच्चों के डॉर्क्ट्स भी भाग लेते हैं। साथ ही सरकार की समय-समय पर आने वाली हिदायतों का भी पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार सहित अन्य घटनाओं के विरोध में हड़ताल की गई थी। इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है। जिसकी एक मीटिंग भी हो चुकी है। हरियाणा में पहले से ही एक्ट बना हुआ है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे संयम के साथ इलाज करवाएं। डॉक्टर जानबूझकर किसी मरीज का नुकसान नहीं करते।
विज्ञापन

वहीं कार्यक्रम में आईएमए के जिला अध्यक्ष डा. विजया आर्या ने कैथल आईएमए की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही डॉर्क्ट्स डे मनाने के उद्देश्य को भी स्पष्ट किया। उन्होंने वरिष्ठ डॉर्क्ट्स का आभार जताया। इस अवसर पर डा. रामकीर्ति गर्ग, डा.पवन सिंघनिया, नवीन बंसल, संजू जिंदल, डा. किरण वी कुमार, डा. सीमा जिंदल, डा. ज्योतिका जिंदल, डा. भावना जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन डॉक्टर्स को मिला सम्मान:-कार्यक्रम में 60 साल से ऊपर की आयु के वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। जिसमें डा. एमसी गर्ग, डा. राजरानी गर्ग, डा. सतीश जिंदल, डा. अशोका जिंदल, डा. विनेाद गौतम, डा. जेडी पोपली, डा. डीपी गुप्ता, डा. एस के जैन, डा. ए के मित्तल, डा. एसके सिंघल, डा. रमेश बंसल, डा. राजीव सूद, डा. एसके छतवाल, डा. ओपी गोयल, डा. जीडी गोयल, डा. डीपी गुप्ता, एस छतवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed