{"_id":"5c9921dcbdec2213e807003a","slug":"81553539548-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार हो रही चोरी की कई वारदातों में पुलिस ने किया केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार हो रही चोरी की कई वारदातों में पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने काबू पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कलायत के गांव दुमाड़ा में लगातार हो रही चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस संबंध में कलायत थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव दुमाड़ा निवासी वेदपाल ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में उनके गांव में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले रूपा, अनिल व पवन की 7 भैंसें चोरी हुई थी। इसके बाद शांति फार्म दुमाड़ा में सड़क के लगते बिजली की मोटर, कैलरम सीमा के लगते शांति फार्म की ट्यूबवेल की ड्राइवरी, शांति फार्म के सिरसा ब्रांच के ट्यूबवेल की मोटर की तार, बलबीर की ट्यूबवेल का पंखा, रकम सिंह के खेत से ट्रासंफार्म की केबल व प्रेम के ट्यूबवैल का पंखा चोरी हो गया था। जिसको लेकर 22 व 23 मार्च की रात को पूर्व सरपंच रविंद्र व जसबीर को भनक लगी की एक टाटा मेजिक गाड़ी गांव के बाहर भट्टा के पास आकर रुकी। जिसका नाम पता पूछने पर कलायत निवासी बताया। लेकिन वह संतोषजनक जवाब नही दे पाया। उससे थोड़ी दूरी पर एक अन्य युवक बाइक पर खड़ा था। उनको देखकर वह मोटर साइकिल स्टार्ट करके भाग गया। इस पर सभी ने आकर छानबीन की तो उसके खेत में फसल में 4-5 अन्य युवक थे लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो चकमा देकर भाग गए। उन्होंनेे एक युवक को काबू कर लिया। उनकी कार से तीन चार फोन बरामद हुए हैं। कार चालक भी मौके से भाग गया। पकड़े गए युवक ने अपनी चोरी की वारदात कुबूल की और बताया कि गांव कौलेखा, बेलरखां, चोशाला मांडी, दुंधरेहडी व सजुमा से र्इंजन, ट्यूबवैल के पंखे, मोटर व तार चोरी की है। जिस माल को वह चोरी करते हैं उसको एक कबाडी को बेचता है और सबको हिस्सा बांट देता है। हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई आरंभ कर दी है।