फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महाशिवरात्रि पर्व: मंदिरों के शिवालयों में पूरा दिन गूंजे बम बम भोले के जयकारे

महाशिवरात्रि पर्व: मंदिरों के शिवालयों में पूरा दिन गूंजे बम बम भोले के जयकारे

Mon, 04 Mar 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व: मंदिरों के शिवालयों में पूरा दिन गूंजे बम बम भोले के जयकारे
महाशिवरात्रि : शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले
विज्ञापन

जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व, भगवान शिव बारात की भव्य झांकी निकाल डाला आश्चर्य में
फोटो नंबर-21 से 27 व 34
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिलाभर में सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पावन पर्व के उपलक्ष्य में जगह-जगह पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व शुुरू होते ही सुबह चार बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हुई। इस मौके पर चंदाना गेट पर स्थित श्री ग्यारह रुद्री मंदिर, शिव शक्ति धाम, हनुमान वाटिका, श्री अंबकेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि की धूम रही। पंडित प्रेमशंकर शास्त्री ने बताया कि इस महाशिवरात्रि में पांच व्रतों का एक योग बनने से एक की व्रत में की गई पूजा से इन पांचों योग का लाभ मिला।
उन्होंने बताया कि श्रावण नक्षत्र में सोमवार, त्रयोदशी, प्रदोष व महाशिवरात्रि का व्रत एक साथ होने से 40 वर्षों के बाद बने दुर्लभ संयोग में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। श्री ग्यारह रुद्री मंदिर में पूजा करने के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लगी। शिव शक्ति धाम मंदिर में वरुण, गीता, इंदू, प. अनिल शर्मा, आशू सहित अन्य ने रुद्राभिषेक किया। वहीं अशोका गार्डन की कॉलोनीवासियों की ओर से भगवान की झांकियों की शोभा यात्रा निकाली। यह यात्रा दुर्गा भवानी मंदिर से शुरू होकर करनाल रोड व पिहोवा चौक होते हुए कमेटी चौक पर संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में भगवान शिव की बारात आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

उधर, मणिमहेश मंडल द्वारा मासिक शिव त्रयोदशी पर कोठी गेट पर 35वां विशाल भंडारा लगाया। जिसमें व्रत के सामान, खीर व पकौड़े वितरित किया गया। जिसका शुभारंभ मंडल के उप प्रधान मदन लाल मित्तल व डॉ. पवन गर्ग द्वारा कुंड पर बना प्राचीन मंदिर में शिव पूजन व कन्याओं को भोजन खिलाकर किया गया। इस अवसर पर प्रधान दीपक गुप्ता, उपप्रधान मदन लाल मित्तल, अशोक शर्मा, पवन गर्ग, राजन गोयल, राज कुमार, चरण दास गर्ग, राहुल जिंदल, काला पायलट, दलबीर सिंह, गुरदेव सिंह, लाला लक्ष्मी चंद, राकेश कुमार, पवन बंसल, प्रमोद कुमार, चरण दास गर्ग व सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अखिल भारतीय हिंदू परिषद के कार्यक्रम में संजय चौधरी मुख्यातिथि रहे। उन्होंने भोग लगवाकर भंडारे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चेयरमैन सतपाल गुप्ता, धर्मपाल फौजी, कपिल चौधरी, ज्ञानचंद भल्ला, तरसेम कुमार सिंगला, सुंदर लाल, सुरेंद्र गर्ग, सुंदर लाल, पवन शर्मा, वेद प्रकाश सिंगला, रामपाल भटट, राज कुमार, प्रमोद धीमान, बृजलाल मित्तल, सोमदत्त कौशिक, लाजपत राय सिंगला, मांगे राम मास्टर व राज प्रकाश पटवारी आदि मौजूद रहे।
प्रताप गेट स्थित श्री शिव वाटिका में हवन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने आहूति अर्पित की। इस अवसर पर प्रधान किशन नांरग महासचिव बिशंबर अरोड़ा, इंद्रजीत सरदाना, सुधीर मैहता, कैलाश भगत, राजकुमार मुखीजा, डा. जगदीश मनोचा, रोहित सरदाना, भारत भूषण, कंवल तनेजा, लक्ष्मीदास खुराना, सुरेश एलावादी, प्रकाश नारंग, वेद नरुला आदि भी मौजूद थे।
वहीं हनुमान वाटिका मंदिर के पुजारी पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि मंदिर प्रांगण को भव्य ढंग से सजाया हुआ था।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला भी शाम के समय श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में पहुंचे। जहां पुजारी ने विधिवत मंत्रोच्चारण कर उनकी महाशिवरात्रि की पूजा करवाई। इस अवसर पर उनके साथ मंदिर सभा के प्रधान मांगे राम खुरानिया व अन्य मौजूद थे।
बर्फानी सेवा मंडल की ओर से हिंद सिनेमा के पास मंडल कार्यालय के बाहर विशाल भंडारा आयोजित किया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। इससे पहले मंडल के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने पटियाला रोड अर्जुन नगर स्थित बर्फानी सेवा मंडल की धर्मशाला में पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। भंडारे में सेवा करने वालों में रविप्रकाश गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, सुरेंद्र गर्ग बिट्टू, रितेश शर्मा, सुंदर लाल वर्मा, घनश्याम दास मित्तल, चुडिय़ा राम, अनिल मित्तल, पवन सिंगला, विजय कुमार, साधू राम, रमेश मित्तल आदि मौजूद थे।
वहीं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा महारुद्राभिषेक का शुभारंभ गणेश पूजा के बाद हुआ। मौके पर स्वामी रविंद्र ठाकुर, दीपक सेठ एडवोकेट, अल्पना मित्तल, कंचन सेठ, भारत खुराना, डॉक्टर राजेश सीकरी, अमर ठाकुर, डॉक्टर विकास भटनागर, डॉक्टर सीमा, सूरजभान शांडिल्य, आदि मौजूद रहे।
उधर, सीवन के मंदिरों में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक विशाल झांकी निकाली गई। जिसे ब्लाक समिति चेयरमैन अनीता मुंजाल, बूटा सिंह, अमरेंद्र सिंह खारा, रिषि राज शर्मा, राजीव शर्मा, जितेंद्र चुघ, महावीर राणा ने झंडी दिखा कर रवाना किया।
राजौंद क्षेत्र के गांवों में शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया। दुर्गा मंदिर में स्थित शिव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल अर्पित कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा अर्चना की। दुर्गा मंदिर के पुजारी रामपाल कौशल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर में स्थित शिव लिंग पर जल चढ़ाने से 16 सोमवार जल चढ़ाने के समान पुण्य लगता है। वहीं क्षेत्र के गांव जाखौली, किठाना के शिव मंदिर में भी शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
खंडालवा में किया महाकांत का जलाभिषेक : कलायत के निकटवर्ती गांव खंडालवा में श्रद्धालुओं ने महाकांत का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। मंदिर के मुख्य महंत गिरजा गिरी ने बताया कि जिस भी श्रद्धालु की मन्नत पूरी होती है वह यहां आकर गुड़ की भेली शिवलिंग पर चढ़ाते हैं।
वहीं गांव बड़सीकरी के आदि शक्ति महाकाली शक्ति पीठ में स्थित महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने कांवड़ चढ़ाई। कार्यक्रम में बाबा पशुपति गिरी, महंत उमा गिरी, कर्मवीर, शेरू, जगत सिंह, महेंद्र, बजिंद्र, रत्ना राम, कृष्ण चौधरी, काला, नरेश, रामभज, जॉनी सेन भगत की सक्रिय भागेदारी रही।
वहीं पूंडरी में सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सभी मंदिरों में शिव प्रतिमा पर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का देर तक तांता लगा रहा। शहर के प्राचीन श्री ग्यारह रुद्री महादेव शिव मंदिर, रघुनाथ मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, गांव मोहना, टयोंठा, रसीना, सांच, आंहू, हाबड़ी, सिरसल, बदनारा, यौली, खेड़ी मटरवा व फरल के प्राचीन शिव मंदिर व फल्गुश्वेर महादेव मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और उनकी आराधना करने के लिए भक्तों की भीड़ रही।


श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर सभा कैथल द्वारा 50वें महाशिवरात्रि महोत्सव में आयोजित कथा संपन्न
अंतिम दिन बतौर मुख्यातिथि शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य रणदीप सुरजेवाला
कहा-102 मंदिरों की धरा कैथल को प्राप्त है है शिव का विशेष आशीर्वाद
फोटो संख्या-31 व 42
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चंदाना गेट स्थित श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर सभा कैथल द्वारा 50वें महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन पर्व पर साध्वी मंगला देवी के सान्निध्य में तीन दिवसीय कथा का आयोजन किया गया। बतौर मुख्यातिथि व बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व मौजूदा विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला पहुंचे। श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर सभा,कैथल के चेयरमैन माईलाल सैनी, संरक्षक सरजीवन कुमार शर्मा, प्रधान मांगे राम खुरानिया,महासचिव पदम लटकानिया, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता एडवोकेट व डा. मुकेश अग्रवाल ने पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलित किया। श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर सभा, कैथल के चेयरमैन माईलाल सैनी ने विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा मंदिर, स्कूल व सरोवर के जीर्णोधार में दिए गए योगदान के लिए भी चर्चा की व भगवान भोलेनाथ के चरणों में विनती की कि भोलेनाथ रणदीप सुरजेवाला पर हमेशा आशीर्वाद व कृपा रखें ताकि वो इस भव्य श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर व कैथल में अपने योगदान की भागीदारी और ज्यादा परिपक्व कर सके। बतौर मुख्यातिथि रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कथा सुनने पहुंचे श्रधालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि 102 शिव मंदिरों की धरा कैथल को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। जो भी व्यक्ति खुले मन से बगैर किसी कुंठा के मंदिर में शीश झुकाता है, भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद व उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर सभा, कैथल के चेयरमैन माईलाल सैनी, संरक्षक सरजीवन कुमार शर्मा, प्रधान मांगे राम खुरानिया, महासचिव पदम लटकानिया, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता एडवोकेट ने मुख्यातिथि रणदीप सिंह सुरजेवाला को स्मृति चिन्ह व फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर माई लाल सैनी, सरजीवन शर्मा, ललित मोहन बिन्दलिश, प्रधान मांगे राम खुरानिया, प्रीतिपाल पाई वाले, पदम् लटकानिया, रणबीर सैनी, रमेश गर्ग, सुभाष गोयल, बलबीर सैनी, रविंद्र, रामकुमार सैनी, धर्मबीर हसीजा, सुरेश सैनी, भगवान् दास, विजय सैनी, श्रीकांत सैनी, गौरव सैनी, नरेश मित्तल, सतीश क्यो?किया, कृष्ण मित्तल, रमेश जांगड़ा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed