{"_id":"5c79832cbdec2273a5197ed2","slug":"81551467308-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोही स्कूल में प्रवेश देने के लिए ली गई परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोही स्कूल में प्रवेश देने के लिए ली गई परीक्षा परिणाम घोषित
विज्ञापन
आरोही स्कूल के प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। आरोही मॉडल स्कूल में आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रवेश देने के लिए ली गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गा। जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा घोषित किए गए परिणाम की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित स्कूल से भी हासिल की जा सकती है। आरोही मॉडल स्कूल रामगढ़ पांडवा में प्रवेश के लिए बच्चों द्वारा दी गई परीक्षा परिणाम की जानकारी देते स्कूल प्राचार्य डॉ. अश्विनी कुमार मंगला ने बताया कि स्कूल में जहां छठी से 9वीं व 11वीं कक्षा में प्रवेश देने के लिए परीक्षा ली जाती है वहीं 10वीं व 12वीं कक्षा में उन्हीं छात्रों को प्रवेश दिया जाता है जहां पहले से ही यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से नकल रहित संपन्न करवा वरीयता के आधार पर प्रवेश देने का कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 59 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 54 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसी प्रकार कक्षा 7वीं के लिए 62 बच्चों में से 45 छात्र पास हुए, कक्षा 8वीं में प्रवेश के लिए 72 में से 51 छात्र उत्तीर्ण हुए, कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 159 में से 93 छात्रों ने परीक्षा पारित की जबकि कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए 33 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 19 छात्रों ने प्रवेश पाने की मंजिल हासिल की।