फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एचएसजीपीसी के प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस लिए

एचएसजीपीसी के प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस लिए

Fri, 15 Feb 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
एचएसजीपीसी के प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस लिए
एचएसजीपीसी के प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस लिए
विज्ञापन

फोटो नंबर-37
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। एचएसजीपीसी के प्रधान पद के चुनाव के लिए भरे गए नामांकन में से वीरवार को तीन सदस्यों ने अपने नाम वापिस ले लिए, जिसके बाद चार सदस्य चुनाव मैदान में रह गए है। प्रधान पद के चुनाव को लेकर भरे गए नामांकनों का नाम वापिस लेने का दिन था, लेकिन नामांकन भरने वाले सात सदस्यों में से केवल चार सदस्य ही कमेटी कार्यालय पहुंचे। जिसके बाद तीन सदस्यों बलदेव सिंह बल्ली, गुरचरण सिंह चीमो व हरप्रीत सिंह नरूला ने अपने नाम वापिस ले लिए। तीन सदस्यों के नाम वापिस लेने के बाद मैदान में बचे चारों प्रत्याशी अन्य सदस्यों के साथ बैठकें कर अपने पक्ष में बहुमत जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। तीन सदस्यों द्वारा अपना नाम वापिस लेने के बाद अब जोगा सिंह यमुनानगर, दीदार सिंह नलवी, करनैल सिंह निमनाबाद व जसबीर सिंह खालसा चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।
सहमती करवाने का करेंगे प्रयास-खुराना
हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए एडवोकेट चनदीप सिंह खुराना ने तीन सदस्यों के नाम वापिस लेने की पुष्टि करते हुए कहा कि बेशक चार सदस्यों के नामांकन बचे हुए है, लेकिन उनका पूरा प्रयास रहेगा की बीस फरवरी तक किसी एक नाम पर सहमती बन जाए। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित दिन तक सहमती नहीं होती हैं तो उसी दिन शाम को चुनाव करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

25 जुलाई को हुआ था गठन:-अलग हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन 25 जुलाई 2014 को हुआ भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में किया गया था, जिसके बाद 41 सदस्यीय अस्थाई कमेटी का गठन किया था। गठित की गई कार्यकारिणी में जगदीश सिंह झींडा को प्रधान नियुक्त किया गया था। नियुक्त किए गए इक्तालीस सदस्यों में से एक सदस्य अपना इस्तीफ दे चुके हैं और एक अन्य सदस्य की मौत हो चुकी है। ऐसे में यदि बीस फरवरी तक किसी एक नाम पर सहमती नहीं बनती तो बचे हुए 39 सदस्य प्रधान पद के लिए अपना वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed