{"_id":"5c631d70bdec22736a769ac8","slug":"81549999472-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहमति बनने के बावजूद भी सरकार ने मांगो को नहीं किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहमति बनने के बावजूद भी सरकार ने मांगो को नहीं किया पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स व हैल्पर्स यूनियन का धरना पांचवें दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हैल्पर्स यूनियन का धरना लघु सचिवालय में पांचवें दिन भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता उपप्रधान राजबाला ने की। मंच संचालन जिला कमेटी सदस्य कविता ने किया। राज्य महासचिव शकुंतला ने बताया कि पिछले साल 10 मार्च को सीएम मनोहर लाल से कई मांगों पर सहमति बनी थी। लेकिन सीएम के साथ जिन मांगों को लेकर सहमति बनी थी, उन्हें आज तक लागू नहीं किया गया। जिला उपप्रधान राजबाला ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर्स व हैल्पर्स को मजदूर का दर्जा देना चाहिए व उनकी पदोन्नति की जाए। उन्होंने बताया कि सोमवार को यूनियन की राज्य सचिव से पंचकूला में निर्देशिका से बातचीत विफल रही। प्रधानमंत्री द्वारा 1500 रुपये, 750 रुपये की घोषणा की गई थी। उस घोषणा को अभी तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। राज्य कमेटी की बैठक में 14 फरवरी को आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर शशी कलायत, नीतू राजौंद, ममता, शकुंतला, निर्मला, सुमन, पिंकी, सुदेश, चंद्रावती मौजूद रहीं।