फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   इन्नरव्हील क्लब की चेयरमैन विजिट के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन

इन्नरव्हील क्लब की चेयरमैन विजिट के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन

Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
इन्नरव्हील क्लब की चेयरमैन विजिट के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन
इन्नरव्हील क्लब की चेयरपर्सन विजिट पर कई कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

ग्रेस होटल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

फोटो संख्या-7
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इन्नर व्हील क्लब कैथल शाईनिंग स्टार की ओर से चेयरपर्सन रचना अग्रवाल की विजिट के उपलक्ष्य में वीरवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें आदर्श स्कूल में कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोस्टेट, प्रोजेक्ट साउंड सिस्टम, वेंडिंग मशीन व खाद्य पदार्थ बच्चों के लिए दिए गए। इसके बाद होटल ग्रेस में आयोजित कार्यक्रम में चेयरपर्सन का अभिनंदन किया गया।
सुबह सबसे पहले आदर्श स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद होटल ग्रेस में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले कॉलर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन किया गया। क्लब की प्रधान रुबी मिगलानी ने सभी का स्वागत किया गया। लोना मिगलानी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी सदस्यों का परिचय करवाया गया। क्लब सचिव रितू जिंदल व रिद्धि गुप्ता ने क्लब की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रियंका मित्तल द्वारा क्लब का परिचय दिया गया। श्रुति गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। रंजू मारवाह द्वारा बसंत पंचमी को लेकर विचार व्यक्त किए गए। क्लब प्रधान की ओर से क्लब के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही शालिनी चौधरी, शालिनी सिक्का ने चेयरपर्सन को सम्मानित किया। इसके बाद प्रियंका मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। क्लब सदस्यों में आशिमा मेहता, नमिता चौधरी, मोनिका शोरेवाला, रेखा बिंदलिश, बाला मुंजाल, रंजू मारवाह, दीशिका, अनामिका आदि मौजूद थी।
विज्ञापन

उधर बच्चों की आंखों की जांच करवाई : इन्नर व्हील क्लब के सदस्यों द्वारा वृद्ध आश्रम व बाल उपवन में सफाई की गई और तौलिए वितरित किए गए। बाल उपवन के लगभग 40 बच्चों की आंखों को चेक करके उनको चश्मे वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधान प्रवीन, सचिव सुमन, शालिनी चौधरी, शशी चौधरी, शशी कौशिक, वंदना, पूनम, किरण, रमन, अवनी, रिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed