{"_id":"5c51f544bdec224db852619d","slug":"81548875076-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल निपटान योजना का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल निपटान योजना का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिल निपटान योजना का आज अंतिम दिन
कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा ने बताया कि निगम द्वारा शुरू की गई बिजली बिल निपटान योजना का लाभ उठाने का 31 जनवरी 2019 तक अंतिम अवसर है। बकाया बिल उपभोक्ता इस अंतिम अवसर का अवश्य उठाएं तथा अपने बकाया बिल का निपटान करवाएं।
उन्होंने बिजली बिल निपटान योजना के संदर्भ में बताया कि इस योजना के तहत बीपीएल राशन कार्ड धारक एक किलोवाट स्वीकृत लोड तक मात्र 1344 रुपये जमा करवाकर अपने बकाया बिल का भुगतान कर सकता है, ऐसा करने पर उसकी शेष राशि माफ कर दी जाएगी। उपभोक्ता द्वारा इस राशि का भुगतान किस्तों में भी किया जा सकता है। योजना के तहत बीपीएल राशन कार्ड धारकों को छोड़कर अन्य उपभोक्ता एक किलोवॉट के लिए 1344 रुपये प्रति वर्ष की दर से अपने बकाया बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद उनकी शेष राशि माफ कर दी जाएगी।