फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पूर्वजों की आत्मा की शांति को आज होगा तर्पण

पूर्वजों की आत्मा की शांति को आज होगा तर्पण

Mon, 08 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पूर्वजों की आत्मा की शांति को आज होगा तर्पण
पूर्वजों की आत्मा की शांति को आज होगा तर्पण
विज्ञापन

फल्गु मेले में अंतिम दिनों में उमड़ी भीड़, आज महास्नान के बाद सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में पिंडदान करवाएंगे श्रद्धालु
अभी तक 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया मेले में पिंडदान
फल्गु तीर्थ की पूर्व संध्या पर उमड़ी दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भारी भीड़, बच्चों व महिलाओं ने जमकर की खरीददारी
फोटो नंबर-02 से 08 व 09 से 12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल/पूंडरी/ढांड। अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए सोमवती अमावस्या के दिन फल्गु तीर्थ में आज लाखों श्रद्धालु पिंडदान करवाएंगे। अंतिम दिनों में फल्गु में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अभी तक करीब 7 लाख श्रद्धालु पिंडदान करवा चुके हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पिंडदान करवाया। वहीं पुलिस-प्रशासन भी मेले के आयोजन को लेकर डटा हुआ है।
रविवार सुबह से ही श्रद्धालु लंबी-लंबी टोलियों में सिरों पर थैले रखे हुए फरल गांव में पवित्र तीर्थ को आने वाली सड़कों में टहलते दिखाई दिए। सोमवती अमावस्या का मुख्य स्नान सोमवार को होगा। तीर्थ पर सैकड़ों की संख्या में पिंडदान करवाने के लिए ब्राह्मणों की भीड़ उमड़ी हुई है। जो दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना करवा रहे हैं। तीर्थ के चारों ओर बैठे पुरोहितों द्वारा लोगों से जल में तर्पण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मेला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पूरे मेला क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।
सभी ने लिया झूलों का आनंद : मेले में रविवार को बाजारों में भारी भीड़ रही। इस दौरान बच्चें हो या महिला, युवा हो या बुजुर्ग सभी ने झूलों का खूब आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने बाजार में जमकर खरीदारी भी की। बच्चों द्वारा मेले में झुला झूलने, मौत का कुआं, रेल की सवारी, लड़की का रस्सी पर चलने के खेल देखे। उन्होंने आइसक्रीम, पॉपकोर्न, दही भल्ले व टिक्की सहित अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। मेले में महिलाओं ने शृंगार, सामान, कपड़ों की खरीदारी की। पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने बोट की सवारी की गई। सूचना केंद्र के माध्यम से पिछड़ों को मिलवाने का भी काम किया जा रहा है। साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सिनेमा यूनिट का नेतृत्व तकनीकी सहायक ध्वनि रणबीर सिंह कर रहे हैं, जिसमें सुखविंद्र व दलीप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के बीच 5 से 7 मिनट में हो रहा पिंडदान
फोटो नंबर-08
कैथल। गांव फरल में महर्षि फल्गु के ऐतिहासिक मेले में रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण यहां पर पितृों का पिंडदान करवाने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस बीच पंडितों में भी पिंडदान करने के लिए होड़ लगी रही। पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि करीब 500 से अधिक पुरोहित 15 दिन के लिए गांव में ही ठिकाना बनाए हुए हैं। गांव में कई घरों में सभी कमरे, बैठक, चबूतरे तक किराये पर चढ़े हुए हैं।
सोमवार सुबह 11.31 से लेकर मंगलवार सुबह 9.16 बजे तक होगी अमावस्या : पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर अमावस्या शुरू होगी, जो मंगलवार 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। इस दौरान पिंडदान करवाया जा सकता है। पिंडदान के लिए घर का आटा, जौ, तिल, शहद और दूध लेकर श्रद्धालुओं को आना होता है। विधि विधान से पूजा के लिए बाद ब्राह्मण को दक्षिणा दी जाती है। जिसमें कपड़ा, कच्चा अनाज व मिठाई व नकदी सहित अन्य सामान श्रद्धा के अनुसार पंडितों को दिया जाता है।

श्रद्धालुओं को भा रही कानपुरी मिठाई खजला
फोटो नंबर-26
पंकज कुमार
कैथल। गांव फरल में आयोजित महर्षि फल्गु के ऐतिहासिक मेले में यूपी के कानपुर की प्रसिद्ध मिठाई खजला लोगों को खूब भा रही है। इसे लोग अन्य मिठाइयों की तुलना में अधिक तवज्जो दे रहे हैं। पूरे मेले में 10 से अधिक स्टाल लगाए हैं। इसे बनाने वाले कारीगरों ने बताया कि इसकी इतनी प्रसिद्धि है कि यह देश में कहीं पर भी स्थाई रूप से नहीं बनाई जाती। इसे केवल ऐेतिहासिक मेलों में ही बनाया जाता है।
मैदे से भटूरों का आकार बना डुबोते हैं चासनी में : कारीगर सिया राम, धमेंद्र, पंकज, अनीस ने बताया कि यह मिठाई मैदे से भटूरों का आकार की बना इसे जलेबी की तरह चासनी में डुबोया जाता है। मिठाई को बनाने के लिए 16 कारीगर एक स्टाल पर काम कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी मिठाई : कानपुर की प्रसिद्ध मिठाई खजला मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस मिठाई के केवल मेले में ही मिलने के कारण इसकी मांग अधिक है।

दिन रात आनंद ले रहे मेले का आनंद : मेले में अब मनोरंजन स्थल पर भीड़ ज्यादा नजर आ रही है। यहां दिन-रात लोग झूलों का आनंद ले रहे हैं। ऊंचे-ऊंचे झूलों, मौत के कुआं सहित सर्कस व अन्य मनोरंजन के साधनों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। रात को विशेष रुप से यहां भीड़ उमड़ रही है।

जेबकतरों से परेशान महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जताया रोष
फोटो नंबर-25
ढांड। फल्गु मेले में रविवार को भीड़ का फायदा उठाकर महिला घाटों पर चेन स्नेचर एवं जब कतरों ने अपने हाथों की खूब सफाई दिखाई। महिलाओं ने मेला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिला घाटों पर नहाते समय उनकी सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की बजाए पुलिस के जवानों को तैनात करके घोर अपराध किया है। छछरौली निवासी मधु, स्वेता, रिंकी, परमजीत कौर आदि ने बताया कि मेले में जब वो महिला घाट में स्नान कर रही थी। अचानक 3 महिलाओं के झुंड ने उसके कान की बालियों पर झपट मारी। मैने जैसे ही बचाव करना चाहा तो छीना झपटी में नाक का सोने का कोका निकलकर गिर गया। उनमें 2 महिलाएं कोका उठाकर दौड़ गइब एक को हमने पकड़ लिया और महिला घाट पर तैनात सिपाही के हवाले कर दिया।

200 मीटर दायरे में बिक रही है शराब
1500 पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा में तीर्थ,
कमल बहल
कैथल। गांव फरल में फल्गु तीर्थ पर चल रहे मेले में डीसी ने तीन दिन के लिए शराब की बिक्री पर रोक लगाई थी। लेकिन इस रोक के बावजूद लगभग 1500 पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा के बीच सरेआम शराब बिक रही है।
मेले में तीर्थ पर बने मंदिरों के समीप ही अवैध खुर्दों का साम्राज्य बना हुआ है। मंदिर के पास चारों ओर श्रद्धालुओं को पिंडदान करवाने के लिए पंडित बैठे हैं। लेकिन इन्हीं के बीच एक घर में अवैध खुर्दा है जहां पर सरेआम शराबियों को शराब परोसी जा रही है। पड़ताल करने पर यहां पांच अवैध खुर्दें मिले जो फल्गु ऋषि के मंदिर से महज 200 से 600 मीटर के दायरे में स्थित थे। यहां पर एक शराबी से अवैध खुर्दों तक पहुंचने में सहायता ली गई। शराब पीने वाले एक शख्स ने बताया कि यहां पर मेले के चारो ओर पांच खुर्दें बने हैं। जहां पर हम आराम से शराब लेकर पी सकते हैं। उसने बताया कि 100 रुपये में एक बोतल मिलती है। आपको पीनी है तो मुझे बताओ मैं आपको अभी लाकर देता हूं।
पुलिस को भनक तक नहीं : तीर्थ के 600 मीटर के दायरे में स्थित शराब के खुर्दों की न तो मेला प्रशासन को कोई जानकारी है और न ही पुलिस द्वारा इसमें कोई हस्तक्षेप किया जा रहा है।

एसएचओ पूंडरी सुभाष श्योकंद का कहना है कि तीर्थ पर अवैध शराब के खुर्दाें की जानकारी नहीं है। अब आपसे पता चला है। इन अवैध खुर्दों पर रेड मारकर धरपकड़ की जाएगी। किसी भी अवैध खुर्दां संचालक को नहीं बख्शा जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed