फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बरसात से 1509 धान में नुकसान, बासमती धान में फायदा

बरसात से 1509 धान में नुकसान, बासमती धान में फायदा

Mon, 24 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बरसात से 1509 धान में नुकसान, बासमती धान में फायदा
बरसात से 1509 धान में नुकसान, बासमती धान में फायदा
विज्ञापन

फोटो नंबर-29
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। लगातार दूसरे दिन भी हुई बरसात से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं पक्की हुई 1509 धान में नुकसान हो रहा है। शुक्रवार से हो रही बारिश रूक-रूक जारी है। जिसका असर पक्की हुई धान पर देखने को मिल रहा है। किसानों की आने वाली 1509 धान में नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है और बासमती धान में इस वर्षा का फायदा बताया जा रहा है। किसान प्रदीप कुमार, मनोज कुमार खेड़ी सिकंदर, राजेंद्र पूंडरी, सुलतान मुन्नारेहड़ी ने बताया कि इस बरसात से उनकी बासमती धान की फसल में काफी लाभ हुआ है, क्योंकि इस समय इस धान में पानी की काफी आवश्यकता थी और अब भारी बरसात होने के बाद एक हफ्ते तक धान की फसल में पानी देने की आवश्यकता उन्हें नहीं लगता पड़ेगी।
1509 के भाव में 200 रुपए की गिरावट
अनाज मंडी में शैड के नीचे जो धान पड़ा हुआ था और बारिश से पहले ही मंडी में पहुंच चुका था उसके खरीददार अधिक दिखने को मिले और माल सुखा होने के कारण अधिकतर बिक गया। आज कंबाईन का धान जो 2200 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल बिकता था, वह लगभग 2050 से 2300 व हाथ का धान 200 रुपये भाव गिरावट के साथ 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका।
विज्ञापन

मंडी में आया हुआ धान न भीगे इसके लिए आढ़ती तिरपाल व करेटों का पूरा प्रबंध रखें। रही बात मंडी में पानी की निकासी की, उसके लिए विभाग द्वारा तैयारियां कर ली गई हैं और मंडी में किसी भी कोने में बरसाती पानी को खड़ा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरणदास, मार्कीट कमेटी सचिव
पानी निकासी के लिए मार्कीट कमेटी विभाग को पुख्ता प्रबंध करने चाहिए, ताकि आढ़तियों व किसानों को बरसात के समय में कोई परेशानी न हो। इस समय 1509 धान की आवक शुरू हो चुकी थी और इस बार यह धान पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुना है। अब बरसात से इस धान में नुकसान होने की संभावना लग रही है बाकी जब बरसात रूकेगी तब मंडी में धान आने पर पता चलेगा कि इस धान में कितना नुकसान है। फिलहाल अब धान की आवक अब 3-4 दिन बाद दोबारा फिर शुरू होगी।
बाबुराम मुंदड़ी, प्रधान अनाज मंडी पूंडरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed