फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महिलाओं के सिर पर सजा कलायत के विकास का सेहरा

महिलाओं के सिर पर सजा कलायत के विकास का सेहरा

Tue, 18 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के सिर पर सजा कलायत के विकास का सेहरा
रजनी राणा बनीं नपा चेयरपर्सन व मीनाक्षी जैष्ट वाइस चेयरपर्सन
विज्ञापन

नगर पालिका कलायत चेयरपर्सन चुनाव

फोटो संख्या-45 व 46
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। सोमवार को हुए नगर पालिका कलायत चेयरपर्सन चुनाव में वार्ड नंबर 6 से रजनी राणा के सिर पर ताज सजा। वहीं वाइस चेयरपर्सन के पद पर मीनाक्षी जैष्ट ने कब्जा जमाया। दोनों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को 3-3 वोटों के अंतर से पराजित किया। इसके साथ ही कलायत में पिछले चार माह की प्रतीक्षा के बाद शहर को सरकार मिल गई है। जिससे विकास कार्यों का रास्ता खुल गया।
सोमवार को निर्धारित समय पर सीटीएम कैथल विजेंद्र सिंह चुनाव अधिकारी तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर कैथल के तहसीलदार छोटू राम पहुंच गए। इसके बाद पहुंचे पार्षदों को मतदान की प्रक्रिया समझाई गई। ईवीएम से हुई वोटिंग प्रक्रिया समझाने के बाद वोटिंग हुई। दो गुटों में बंटे पार्षदों में एक गुट का नेतृत्व शशीबाला कौशिक व दूसरे गुट का नेतृत्व रजनी राणा व पूजा धीमान संयुक्त रूप से कर रही थीं। जिसमें एक गुट की ओर से शशीबाला कौशिक चेयरपर्सन व कर्णदीप सिंह वाइस चेयरमैन, दूसरे गुट की ओर से रजनी राणा चेयरपर्सन व मीनाक्षी जैष्ट वाइस चेयरपर्सन के पद के लिए मैदान में थीं। 13 पार्षदों ने वोट डाले। जिसमें वार्ड नंबर 6 की पार्षद रजनी राणा का गुट अपने प्रतिद्वंद्वी शशीबाला कौशिक पर भारी पड़ी। रजनी राणा गुट को दोनों पदों के लिए 8 मत मिले जबकि शशीबाला गुट को दोनों पदों के लिए 5 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

फिर कलायत नगर पालिका की कमान महिलाओं के हाथ : कलायत नगर पालिका अध्यक्ष पद दूसरी बार फिर से महिला के लिए सुरक्षित था। महिला अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद अधिकांश वार्डों से महिलाएं मैदान में उतरीं। नगर के कुल 13 वार्डों में से 8 महिला व 5 पुरुष पार्षद चुनाव जीत कर आए थे। यह कयास लगाया जा रहा था कि उपाध्यक्ष पद के लिए पुरुष पार्षद को ही आगे लाया जाएगा। गुटों में बंटे पार्षदों की आपसी खींचातानी की वजह से उपाध्यक्ष पद भी महिलाओं के खेमे में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने भाजपा को हराया : नगरपालिका चेयरपर्सन चुनाव के लिए बनें दो गुटों में एक गुट का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत चहल कर रहे थे और दूसरे मोर्चे को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित धर्मपाल शर्मा का वरदहस्त प्राप्त था। भाजपा बनाम भाजपा के हुए द्वंद्व में अजीत चहल गुट विजयी रहा।
चुनाव अधिकारी सीटीएम विजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी चुने हुए 13 पार्षद सदन में मौजूद रहे और सभी ने मतदान में हिस्सा लिया। विधायक व सांसद को भी चुनाव की सूचना दी गई थी पर वे दोनों ही चुनाव में नही पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक गुट से अध्यक्ष पद के लिए रजनी राणा व उपाध्यक्ष के लिए मीनाक्षी जैष्ट तथा दूसरे गुट शशीबाला कौशिक व कर्णदीप उम्मीदवार थे। चुनाव ईवीएम द्वारा करवाया गया जिसमें नोटा का भी प्रावधान रखा गया था। चुनाव में रजनी देवी का गुट शशीबाला कौशिक पर भारी पड़ा तथा दोनों की पदों पर अपना कब्जा जमा लिया।
पहली बैठक में नही पहुंचे थे पूरे पार्षद : 13 मई को हुए चुनाव के बाद 16 जुलाई को नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में केवल पांच ही पार्षद उपस्थित हुए। आठ पार्षदों के गैरहाजिर रहने से कोरम पूरा न होने के कारण बैठक को रद्द कर दिया गया था।
नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनी राणा व उपाध्यक्ष मीनाक्षी जैष्ट ने कहा कि वे सभी पार्षदों सहयोग से कलायत के विकास को सरकार के सहयोग से मिल कर गति देंगे। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है वे उस पर खरा उतरते हुए हर हाल में पूरा करवाएंगी।

महिला पार्षद ले रही थीं चुनाव में भाग, बाहर पति संभाले हुए थे बच्चे : सोमवार को हुए चुनाव में पार्षद पत्नियां चुनाव प्रक्रिया में शामिल थीं और उनके पति बाहर बच्चों को संभालने में लगे थे। इस बात को लेकर एक बात पूरी तरह से चर्चा में रही कि अब पतियों को घर संभालना होगा क्योंकि पत्नियां तो नगर के विकास का खाका खींचने में मशगूल रहेंगी। महिला पार्षद के पति सोमा राणा व बैशाखी राम का कहना था कि नगर के विकास के लिए वे पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरी तरह से वहन करेंगे।

फ्लैग - महिलाओं के सिर पर सजा कलायत के विकास का सेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed