{"_id":"5b9aaeeb867a55014118da01","slug":"81536863979-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से सफाई करने की बात मानने पर ही शुरू हुई धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से सफाई करने की बात मानने पर ही शुरू हुई धान की खरीद
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंखे से सफाई करने की बात मानने पर ही शुरू हुई धान की खरीद
राइस मिलर्स ने कर दिया था बिना पंखे के सफाई करने के फैसले का विरोध
आढ़तियों ने बैठक करके अपना पंखे से सफाइ ना करने का फैसला वापिस लिया
फोटो संख्या-13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी में मिलर्स द्वारा पंखे से सफाई ना करने का विरोध किए जाने पर आढ़तियों ने वीरवार को एक बैठक करके अपना फैसला वापस ले लिया। इसके बाद ही मिलर्स ने खरीद शुरू की।
विदित रहे कि दो दिन पूर्व आढ़ती एसोसिएशन ने फैसला लिया था कि अनाज मंडी में धान की सफाई के दौरान पंखे का प्रयोग नहीं करेंगे। लेकिन मिलर्स को यह फैसला रास नहीं आया। मिलर्स ने फैसला लिया कि जब तक बड़े पंखे से धान की सफाई नहीं होती, तब तक वे खरीद नहीं करेंगे। इस फैसले के चलते दो दिन से अनाज मंडी में धान की 1509 की खरीद नहीं हो पा रही थी। जिस कारण आढ़तियों की वीरवार को लक्ष्मीनारायण मंदिर में प्रधान कृष्ण मित्तल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में मंडी प्रधान कृष्ण मितल ने बताया कि राइस मिल मालिकों ने किसानों की फसल खरीद करने की शर्त रखी है कि वे मंडी से फसल फर्शी कांटे पर तुलवाकर व बड़े पंखे से सफाई करने पर ही खरीद करेंगे। इस पर आढ़तियों ने राइस मिल मालिकों की इस शर्त पर विचार किया। किसानों की समस्या को देखते हुए पंखे से सफाई ना करने का फैसला वापिस लेते हुए पंखे से सफाई की अनुमति दे दी गई है। बैठक में आढ़ती पवन बंसल, महावीर पाई, राजेश पाई, ईश्वर जैन, अरुण कुमार, जसमेर ढ़ांडा, रूलदु राम, श्याम लाल नोच, जय किशन मान, अशोक कुमार आदि आढ़ती मौजूद थे।