{"_id":"5b92cab5867a557e8327b828","slug":"81536346805-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंडरी क्षेत्र में राजनीतिक रुप से महत्वपूर्ण समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंडरी क्षेत्र में राजनीतिक रुप से महत्वपूर्ण समाचार
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक इनेलो की सदस्यता छोड़ी
कांग्रेस मेें शामिल होने की औपचारिक घोषणा का इंतजार
फोटो संख्या-38
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड (कैथल)। पूर्व विधायक तेजवीर सिंह का कांग्रेस पार्टी में जाना लगभग तय हो चुका है। जिसकी विधिवत रूप से कभी भी घोषणा हो सकती है। अपनी तरफ से तो तेजवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा करके इनेलो पार्टी की गतिविधियों में शामिल होना पिछले काफी दिनों से छोड़ दिया था। लेकिन पार्टी की प्राथमिक सदस्यता अभी तक बरकरार थी। जिससे शुक्रवार को त्याग पत्र देकर पूंडरी की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है।
तेजवीर सिंह ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को शुक्रवार को ई-मेल के माध्यम से अपना त्याग पत्र भेजा। इसके बाद कौल स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर से बातचीत हो चुकी है। जब भी प्रदेशाध्यक्ष चाहेंगे तो दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवा दी जाएगी।
पूर्व विधायक ने कहा कि उनके पिता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कांग्रेस में रहते हुए हलका पूंडरी का जो विकास किया है आज वो सबके सामने है। शिक्षा के क्षेत्र में पूंडरी हलके में कालेजों की स्थापना कर उन्होंने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। हम तो जन्म से ही कांग्रेसी है और घर वापसी हुई है। अभी से अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर पार्टी के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।