फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हाड्डी रोड़ा हटवाने के लिए सरपंच को दी चेतावनी, लामबंद हुए लोग सरपंच के घर के सामने देंगे धरना

हाड्डी रोड़ा हटवाने के लिए सरपंच को दी चेतावनी, लामबंद हुए लोग सरपंच के घर के सामने देंगे धरना

Fri, 31 Aug 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
हाड्डी रोड़ा हटवाने के लिए सरपंच को दी चेतावनी, लामबंद हुए लोग सरपंच के घर के सामने देंगे धरना
हड्डी रोड़ा हटवाने के लिए सरपंच को दी चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। कस्बा से सटा हुआ सीवन चीका मुख्य मार्ग पर हड्डी रोड़ा को हटाने के लिए लोगों ने सरपंच को शिकायत पत्र दिया है। इस शिकायत पत्र में कहा गया है कि यह हड्डी रोड़ा बस्ती के बीच में आ चुका है। इसके बिलकुल पास अनाज मंडी, बीएड कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, कई स्कूल, डेरा जात व कॉलोनी बसी हुई है। हड्डी रोड़ा की दुर्गंध से सभी परेशान हैं। हवा की दिशा अगर पश्चिम का हो तो पूरा नगर ही बदबू से भर जाता है। लोगों ने सरपंच को आगाह किया कि अगर इसे बंद न किया गया तो उनके घर के सामने धरना दिया जाएगा। गुलजार सिंह, संजय कंसल, सुधीर मिड्डा, सतनाम सिंह, डा. इन्द्र सिंह, कृपाल सिंह, हरप्रीत सिंह बिल्लू जब्बर, संजय सरदाना, राम किशन ने सरपंच से कहा है कि जनता भारी बदबू से परेशान है।

पंचायत ने नहीं दी है इजाजत : सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह खारा ने बताया कि काफी समय से नगर निवासियों की शिकायतें उन्हें मिल रही हैं। हड्डी रोड़ा चलाने वाले को सीवन ग्राम पंचायत की ओर से हड्डी रोड़ा चलाने की अनुमति नहीं दी गई है और न ही प्रदूषण विभाग से कोई नो ऑब्जेक्शन प्रमाण है। यह दूसरे प्रदेशों से व दूसरे जिलों से मरे हुए पशु काफी संख्या में ले कर आता है जिन्हें नहीं लाने दिया जाएगा। जनता के हित के लिए इसे बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed