फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   टूटी रेलवे रोड लोगों के लिए बन रही है परेशानी का सबब

टूटी रेलवे रोड लोगों के लिए बन रही है परेशानी का सबब

Thu, 14 Jun 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
टूटी रेलवे रोड लोगों के लिए बन रही है परेशानी का सबब

विज्ञापन
टूटी रेलवे रोड, लोगों के लिए बन रही है परेशानी का सबब
मेनहोल ढूंढने के लिए की गई खुदाई सही न करने पर परेशान है सुबह सैर करने वाले
फोटो संख्या-40
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कलायत नगर की जीवन रेखा कही जाने वाली मुख्य रेलवे रोड जगह-जगह टूटने के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। सड़क में जहां खड्डे बनते जा रहे है वहीं जगह-जगह से सड़क टूट उठ रही निर्माण सामग्री दुर्घटना का कारण बनती जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसे ठीक करने की लिए लीपापोती तो की जा रही है मगर उसमें विभाग को सफलता नहीं मिल रही। नगर की यह सड़क इस कद्र व्यस्त है कि इससे जहां सैकड़ों वाहनों का हर रोज आवागमन होता है वहीं पैदल चलने वालों की संख्या बहुत अधिक है। कलायत में सुबह के समय टहलने व सैर करने के लिए किसी भी पार्क जैसी समुचित व्यवस्था न होने के कारण इसी सड़क पर लोगों द्वारा सुबह 4 बजे से ही सैर करने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। लोगों का कहना है कि इतना सब कुछ होने तथा सड़क के व्यस्त होने के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग द्वारा इसको ठीक करने में उस प्रकार से संज्ञान नहीं लिया जा रहा जिस प्रकार से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राकवमा विद्यालय के बिल्कुल सामने जहां वर्षों से सड़क टूटती आ रही है वहीं विभाग द्वारा इसे ठीक करने की लीपापोती ही की जा रही है।

मेनहोल ढूंढने के लिए की गई खुदाई आज भी पड़ी है ज्यों की त्यों:-
नगर में सीवरेज मेनहोल को खुला छोड़ दिया गया है। साथ ही नीचे गए मेनहोल को ढूंढने के लिए जगह की खुदाई कर उसे वैसे ही छोड़ दिया जाता है। रेलवे रोड पर ऐसा ही पिछले करीब एक पखवाड़ा से किया हुआ है जहां मेनहोल ढूंढने के लिए की गई खुदाई के पश्चात इसे दुरुस्त करने की बजाए ज्यों को त्यों खड्डा छोड़ा हुआ है। जो सवेरे सैर करने वालों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के विभाग के एसडीओ ईश्वर सिंह ने कहा कि गत दो दिन पहले ही उन्होंने कलायत में कार्यभार संभाला है। जिस प्रकार जेई द्वारा बताया जा रहा है उसके अनुसार स्कूल के पास किसी पाइप में लीकेज की आशंका है जिसके कारण ही यहां बार-बार सड़क नीचे जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ बीएस रेढू ने बताया कि जिस स्थान पर सड़क टूटी हुई है वहां पहले ही लीकेज की जांच की जा चुकी है जहां किसी भी प्रकार की लीकेज नहीं मिली। जहां तक सड़क पर मेनहोल की खुदाई का मामला है उसे आजकल में पूरी तरह सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed