फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ला अस्पताल के ब्लड बैंक में शराब पीते हुए वरिष्ठ एलटी का वीडियो हुआ वाय रल

ला अस्पताल के ब्लड बैंक में शराब पीते हुए वरिष्ठ एलटी का वीडियो हुआ वाय रल

Sun, 13 May 2018 08:28 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
ला अस्पताल के ब्लड बैंक में शराब पीते हुए वरिष्ठ एलटी का वीडियो हुआ वाय रल

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शराब पीते हुए वरिष्ठ एलटी का वीडियो हुआ वायरल
वरिष्ठ एलटी ने कहा कि वे किसी पार्टी में थे, अस्पताल का नहीं है वीडियो
सीएमओ का कार्यभार देख रहे डॉक्टर ने कहा-पता लगाया जाएगा क्या मामला है
पहले ब्लड बेचे जाने को लेकर चर्चा में आया था कैथल ब्लड बैंक
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक एक बार फिर चर्चा में है। एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें ब्लड बैंक में ब्लड बैंक सीनियर एलटी कर्मचारियों के साथ पेग लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो केवल सीनियर एलटी को निशाना बनाते हुए बनाया हुआ है। जिसमें बाकी साथी कर्मचारी नजर नहीं आ रहे। 27 सेकेंड के वीडियो में केवल प्रभारी का ही फोटो दिख रहा है। इस एलटी का कहना है कि यह वीडियो किसी प्राइवेट होटल का है। जिसमें वे बर्थडे पार्टी में थे।
मिली जानकारी के अनुसार एक वायरल वीडियो में ब्लड बैंक कैथल के रिफ्रेशमेंट रूम में ब्लड बैंक सीनियर एलटी जगमोहन राणा एक पेग लगाता हुआ दिख रहा है। टेबल पर चिप्स व कुछ अन्य सामान रखा हुआ है। सामने सोफे पर लेटा कर्मचारी ही यह वीडियो बना रहा है। रिफ्रेशमेंट रूम में कुर्सी पर बैठे प्रभारी के सामने कौन से कर्मचारी हैं, यह भी नहीं दिखाया गया। केवल प्रभारी पर फोकस करते हुए 27 सेकेंड का वीडियो है। बताया जा रहा है कि यह दो से तीन माह पुराना है। वीडियो में दिख रहे पर्दे व वर्तमान में ब्लड बैंक में लगे पर्दों का रंग समान नजर आ रहा है। यह वीडियो दिन में ही बना गया और वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की सिर्फ जींस पेंट नजर आ रहे है।
विज्ञापन

सीनियर एलटी जगमोहन राणा ने कहा कि यह वीडियो उन्हें बदनाम करने के लिए वायरल किया गया है। जो अस्पताल का नहीं बल्कि बाहर किसी बच्चे की बर्थडे पार्टी का है। जो किसी प्राइवेट होटल में थी। उन्होंने चूंकि अस्पताल में भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया था। इसलिए उन्हें बदनाम किया जा रहा है। जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ब्लड बेचने को लेकर सुर्खियों में आया था ब्लड बैंक, दो कर्मियों पर लटकी हुई है तलवार:-
मार्च माह में ब्लड बैंक ब्लड बेचने के आरोपों को को लेकर सुर्खियों में आया था। इस मामले में ठेके पर लगे दो कर्मचारियों को तुरंत हटा दिया गया था। वहीं दो एलटी के खिलाफ चार्जशीट हो चुकी है। उनके मामले में शीघ्र ही विभाग द्वारा अगला फैसला लिया जा सकता है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. आरडी चावला ने कहा कि वीडियो देख लिया है यह अस्पताल का है या बाहर का जांच करवाई जाएगी। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed