फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दस जिलों में तैनात होंगे सड़क सुरक्षा सहयोगी

दस जिलों में तैनात होंगे सड़क सुरक्षा सहयोगी

Fri, 16 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दस जिलों में तैनात होंगे सड़क सुरक्षा सहयोगी
दस जिलों में तैनात होंगे सड़क सुरक्षा सहयोगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विजन जीरो के तहत जून-जुलाई माह से सभी जिलों में सड़क सुरक्षा सहयोगी तैनात किए जाएंगे। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी करते हुए जानमाल के नुकसान को कम से कम करना है। मुख्यमंत्री को 10 जिलों में तैनात किए गए सड़क सुरक्षा सहयोगियों के कार्य और दुर्घटनाओं में हुई कमी की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। सड़कों पर पैदल चलने वाले और साइकिल पर चलने वाले नागरिकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाए तथा यातायात नियमों को सख्ती से लागू किया जाए।

डॉ. राकेश गुप्ता वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी चालानिंग सॉफ्टवेयर के तहत यमुनानगर में अच्छा कार्य हुआ है। इसे देखते हुए धीरे-धीरे इस सॉफ्टवेयर को प्रदेश के सभी 22 जिलों में शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि वर्ष 2018 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत के मामलों को 30 से 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखकर कार्य किया जाए। उन्होंने सभी उच्चाधिकारियों का आह्वान किया कि वे हरियाणा को बेटियों के लिए सुरक्षित राज्य बनाएं। महिलाओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिस पर गंभीरता से कार्य किया जाए। हर अधिकारी पैडमैन व पैडवूमन के तौर पर कार्य करते हुए गुणवत्ता के सेनिटरी पैड लड़कियों को उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि पीएनडीटी, एमटीपी, पोक्सो अधिनियमों को सख्ती से लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed