{"_id":"5a131def4f1c1b87698bc958","slug":"81511202287-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रामण हटाओ अभियान के तहत तीन ट्रलियों को लिया कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रामण हटाओ अभियान के तहत तीन ट्रलियों को लिया कब्जे में
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद की ओर से सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन ट्रालियों में भरकर दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। अभियान की जद में आए मुख्य मार्ग सोमवार को खाली नजर आए। जिससे आने-जाने वाले लोगों को जहां काफी राहत मिलीं, वहीं दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। प्रशासनिक अमले को देखकर अधिकतर दुकानदारों ने अपने सामान को सड़कों से समेट लिया। कई बंद करके चले गए। सड़क पर रेहड़ी लगा रहे लोगों ने शाम को कार्यकारी चेयरमैन से मिलकर गुहार लगाई, लेकिन चेयरमैन ने सरकार की हिदायतों के अनुसार कार्रवाई की बात कहकर असमर्थता जता दी और कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सोमवार को नगर परिषद से कर्मचारी ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ कमेटी चौक पर एकत्रित हुए। यातायात पुलिस की एक टीम उनके साथ थी। इसके बाद पिहोवा चौक तक सड़क पर खड़े रेहड़ी संचालकों को हटाया गया। साथ ही दुकानदारों को अपने सामान को सड़क से हटाने के लिए कहा गया। जिस दुकानदार ने सामान नहीं हटाया, उसे कब्जे में लिया गया।
इसके बाद प्रशासनिक अमला पुराने बस अड्डे पर पहुंचा। यहां सड़क पर खड़ी रेहड़ियों को हटाया गया। साथ ही दुकानदारों को सड़क से सामान हटाने के लिए कहा गया। इसके बाद टीम छात्रावास रोड पर मुड़ी। जहां कर्मचारियों ने दुकानदारों से सामान हटाने के लिए कहा। इस दौरान दुकानों के बाहर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिस दुकानदार का सामान सड़क पर मिला, उसे उठाकर कर्मचारियों ने ट्राली में डाल लिया। पूरे छात्रावास रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद प्रशासनिक कर्मचारी व अधिकारी रेलवे गेट पर पहुंचे। यहां से भगत सिंह चौक व बाद में पुराने अशोका सिनेमा रोड से होते हुए चंदाना गेट तक अभियान चलाया गया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि सडक़ पर सामान पाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। पूरे अभियान में कर्मचारियों ने 3 ट्रॉली भर कर सामान जब्त किया।
विज्ञापन
सीएसआई प्रवीन ने बताया कि जाम की समस्या को लेकर कमेटी की ओर से अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया गया है। जिसके तहत सामान से भरी तीन ट्रालियों को कब्जे में लिया गया है। इस मौके पर किसी भी रेहड़ी संचालक या दुकानदार का चालान नहीं किया गया है। उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण के सामान को अपने कब्जे में लिया गया है। इस मौके पर प्रवीन, देवराज, अरूण, दीपक, चाहत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रेहड़ी संचालकों ने मांगी अनुमति, चेयरमैन ने कहा-सरकार के आदेश : सोमवार शाम कमेटी चौक से पिहोवा चौक तक रेहड़ी लगाकर जीवन यापन कर रहे लोगों ने नगर परिषद के कार्यकारी चेयरमैन डा. पवन थरेजा से मुलाकात की और रेहड़ी लगाए जाने की अनुमति मांगी। जिस पर चेयरमैन ने कहा कि ये सरकार के आदेश हैं। जिस भी मार्ग पर से निकलने में परेशानी आ रही है, उस मार्ग पर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वे इसमें कुछ नहीं कर सकते। दुकानदारों को पहले समय दिया गया है।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तीन ट्रॉलियों को लिया कब्जे में, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप
फोटो नंबर-5,6