फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सपनों का स्कूल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय गोष्ठी

सपनों का स्कूल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय गोष्ठी

Sun, 17 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
सपनों का स्कूल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय गोष्ठी
‘स्कूल में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का दाखिला कराएं’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। राजकीय विद्यालय चंदलाना में सपनों का स्कूल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्य अध्यापक कैलाश रानी ने की। गोष्ठी में गांव की सरपंच रीना रानी और एसएमसी सदस्य सुरेंद्र शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गोष्ठी में स्कूल की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अध्यापक ने ग्राम पंचायत और एसएमसी से अनुरोध किया कि स्कूल को ओर अधिक बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग दें। आह्वान किया कि सरकारी स्कूल में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का दाखिला कराएं। सरपंच रीना रानी ने आश्वासन दिया कि अगले शैक्षणिक सत्र में हमारा प्रयास रहेगा कि सरकारी स्कूल में ज्यादा बच्चों का दाखिला कराएं। गोष्ठी में स्कूल की सफाई व्यवस्था को लेकर भी विचार किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत, एसएमसी. सदस्य तथा स्कूल स्टाफ मिलकर संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाएंगे। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अमित कुमार, इंदु बाला, मीनाक्षी, अनीता, हरजिंद्र सिंह, पवन शर्मा, हरजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed