{"_id":"595e83964f1c1b893f8b46ad","slug":"81499366294-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई न होने पर बाता वासियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई न होने पर बाता वासियों में रोष
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई न होने से लोगों में रोष
कलायत। उपमंडल के गांव बात्ता में गलियों व नालियों की सफाई न होने के कारण गंदगी को लेकर लोगों में रोष है। जगह-जगह गंदगी के ढेर के साथ साथ मक्खी-मच्छरों की भरमार हो गई है। नालों से बदबू के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बात्ता निवासी सुमेर सिंह, सीता राम, निटू राणा, जितेन्द्र, कुलदीप, विशाल, बाबाराजपुरी सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि सफाई व्यवस्था बदहाल है। सुमेर प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में छह सफाई कर्मचारी होने के बावजूद गांव की ठीक ढंग से सफाई नहीं हो पा रही है। सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। कई सफाई कर्मी सफाई करने की बजाय धान रोपाई में रुचि ले रहे हैं।
सरपंच पवन कुमार ने बताया कि उन्हें गलियों में सफाई नहीं होने की शिकायत मिली है। गांव में 6 सफाई कर्मचारी रखे गए हैं तथा एक कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है। गांव की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा।