फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   8-year-old boy unconscious standing in line to update Aadhar card in hospital

अस्पताल में आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए लाइन में खड़ा 8 साल का बच्चा बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
8-year-old boy unconscious standing in line to update Aadhar card in hospital
भीषण गर्मी के बीच जिला नागरिक अस्पताल में आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए लाइन में खड़ा करीब 8 वर्षीय बच्चा चक्कर आकर फर्श पर गिर गया। बच्चे के साथ अस्पताल में पहुंचे परिजनों और वहां पर लाइनों में लगे लोगों ने आनन-फानन में बच्चे को वहां से उठाकर इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया। काफी देर तक आराम करने और ग्लूकोज दवाइयां देने के बाद बच्चा सामान्य स्थिति में हो पाया। अभी बच्चे का इलाज जारी है। बच्चे के साथ अस्पताल में पहुंचे उसके गांव कठवाड़ निवासी मनीष व चाचा ईश्वर सिंह ने बताया कि वे अपने 8 साल के बच्चे यश का आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए बुधवार को सुबह 10 बजे नागरिक अस्पताल में आए थे। वहां कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद करीब दो घंटे से कार्ड अपडेट करवाने के लिए लाइन में खड़े थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण बच्चे का नंबर नहीं आया। हालांकि छत पर लगा पंखा चल रहा था, लेकिन भीड़, उमस और गर्मी ज्यादा होने के कारण बच्चा एकदम से चक्कर आकर फर्श पर गिर गया। उन्होंने तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जाकर डॉक्टर को इस बारे में बताया और बच्चे को दाखिल करवाया।
विज्ञापन

अस्पताल में आधार कार्ड पंजीकरण व सुधारीकरण केंद्र पर रोजाना ऐसे ही रहती है लंबी-लंबी कतारें-अस्पताल में बने आधार कार्ड पंजीकरण और सुधारीकरण केंद्र के बाहर रोजाना ऐसे ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। जिले में इस समय तापमान 41 डिग्री से भी ज्यादा है। ऐसे में पंजीकरण और अन्य कार्यों से लाइनों में लगे लोगों और गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र के बाहर खड़े लोगों ने बताया कि एक बच्चा तो चक्कर आने से गिर गया था, अन्य बच्चों के हालात भी बहुत बुरे बने हुए थे। उन्होंने मांग की कि अस्पताल में असल तो आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए, नहीं तो कम से कम गर्मी से बचाव के प्रबंध तो जरूर किए जाएं।
विज्ञापन

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि बच्चे को चक्कर आने का मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा। केंद्र में जिन सुविधाओं की लोगों को इस समय जरूरत है, वे सभी पुख्ता की जाएंगी। अस्पताल में दो केंद्र हैं, लेकिन गर्मी के कारण बाहर वाले केंद्र पर फिलहाल लोग नहीं आ रहे। ऐसे में एक केंद्र पर ज्यादा व्यक्ति आने के कारण थोड़ी दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed