{"_id":"6000b7a78ebc3e340557c5e0","slug":"8-quantal-polithin-recovered-from-two-shops-kaithal-news-knl57704895","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से 8 क्विंटल पालीथिन और डिस्पोजल थाली जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों से 8 क्विंटल पालीथिन और डिस्पोजल थाली जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम उड़नदस्ता और नगर परिषद की टीम ने शहर की नरवारनिया बिल्डिंग के पास दो अलग-अलग पालीथिन की दुकानों पर छापा मारकर प्लास्टिक से तैयार अलग-अलग साइज में 8 क्विंटल पालीथिन और डिस्पोजल थाली जब्त कर लिए। नप की टीम बरामद सामग्री को वाहनों में लादकर नगर परिषद कार्यालय ले गई। टीम ने दोनों दुकानदारों पर एक-एक लाख का जुर्माना भी लगाया। वहीं दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि ये शहर में बहुत सारी दुकानों पर काफी मात्रा में अवैध रूप से सामान बेचा जा रहा है वहां पर भी जांच की जानी चाहिए।
जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग से एसआई रोहताश व जोगिंद्र और नप के इंस्पेक्टर प्रदीप की अगुवाई में वीरवार को नरवानिया बिल्डिंग के पास स्थित दो दुकानों पर छापा मारा और 8 क्विंटल पालीथिन और डिस्पोजल थाली बरामद की। वहीं एक क्विंटल से अधिक पालीथिन का स्टॉक मिलने पर उन्हें एक-एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
विधवा महिला बोली- कैसे भरेंगे जुर्माना
टीम द्वारा एक विधवा महिला द्वारा संचालित दुकान का भी एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया। इससे महिला काफी आहत हुई। महिला उषा गुलाटी ने कहा कि वह परिवार में दिव्यांग बेटी के साथ आजीविका चला रही है। उसने टीम के साथ आए अधिकारियों से कई बार क्षमा मांगी, लेकिन इन्होंने एक न सुनी ओर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया और सारा माल भी उठाकर ले गए।
विज्ञापन
दुकानदार पारस गुलाटी ने कहा कि वे छोटे से रिटेलर है। उनका एक लाख रुपये का चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि पचास किलो तक माल स्टॉक किया हुआ था। एक करियाने की दुकान पर भी कम से कम पचास किलोग्राम माल स्टॉक होता है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 51 माइक्रॉन अलाउड करती है। लेकिन प्रशासन द्वारा इस तरह की कोई जांच नहीं की गई। सीधे आए और जुर्माना किया सामान उठाकर ले गए।
वहीं दुकानदार सुनील ने कहा कि उसकी दुकान से 70-80 किलोग्राम सामान लेकर गए हैं। उन्होंने कहा शहर में सब दुकानदार पालीथिन उपयोग कर रहे है सब बेच रहे है। उनका क्यों नहीं चालान किया जाता।
नप से इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि सीएम फ्लाइंग टीम के साथ मिलकर नरवानिया बिल्डिंग के पास की दुकानों पर रेड की गई है। जिसमें भारी मात्रा में पालीथिन और डिस्पोजल मिले गए। उन्होंने कहा कि 7-8 क्विंटल माल बरामद किया गया है। सरकार की गाइड लाइन के हिसाब से दोनों दुकान मालिकों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। उन्होंने कहा कि स्टॉक के हिसाब से जुर्माने की राशि तय की जाती है। एक क्विंटल से ऊपर का अगर कहीं स्टॉक है तो वहां एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
इस मौके पर सीएम फ्लाइंग से एसआई रोहताश, जोगिंद्र व नप से सैनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप मौजूद रहे।