{"_id":"6553d7113c5dbdbbce06dec4","slug":"75-year-old-woman-murdered-by-strangulation-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-7124-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गला दबाकर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गला दबाकर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या
Wed, 15 Nov 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव नरवल में छह आरोपियों ने एक परिवार के सदस्यों पर घर में घुसकर हमला कर दिया। उनमें से एक आरोपी ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव नरवल निवासी सुरेश ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 13 नवंबर को आरोपी विक्रम, जिले सिंह, सूबा सिंह, संदीप, पूजा व सीतो उनके घर पर आए। आरोपियों ने उसके परिवार पर अचानक हमला कर दिया। इसी दौरान विक्रम ने उसकी माता अंगूरी देवी की गर्दन दबोच ली और कहने लगा कि अब उसे जिंदा नहीं छोड़ने वाला, क्योंकि वह उसकी मां फूली को उसके खिलाफ भड़काती है। इस कारण उसकी मां फूली उसकी कोई भी आर्थिक मदद नहीं करती है।
गर्दन दबोचने से शिकायतकर्ता की माता की सांसें रुकने लगी। इस दौरान विक्रम की पत्नी पूजा ने उसकी माता को कुर्सी से नीचे गिरा दिया। जब वह अपनी माता को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो सभी आरोपियों ने उसे दबोच लिया। इस दौरान उसकी माता की हालत खराब हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
वह माता को राजौंद के सरकारी अस्पताल में लेकर गया, वहां से उन्हें कैथल नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। कैथल अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने माता को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उपरोक्त सभी आरोपियों ने मिलकर उसकी माता की हत्या की है। जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।