फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   74 accused arrested in 59 cases of drug and liquor smuggling

Kaithal News: नशा व शराब तस्करी करने वाले 59 मामलों में 74 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
74 accused arrested in 59 cases of drug and liquor smuggling
कैथल। जिला पुलिस ने मई माह के दौरान नशा मुक्त अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नशा व शराब तस्करी के 59 मामलों में 74 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और अवैध शराब बरामद की है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में मई माह के दौरान नशा तस्करी के 24 मामलों में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 86 किलो 895 ग्राम डोडा पोस्त, 22 किलो गांजा, एक किलो 214 ग्राम अफीम, 4 किलो 649 ग्राम चरस, 36.216 ग्राम हेरोइन और 6,775 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इसके अलावा शराब तस्करी के 35 मामलों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 628 बोतल देशी शराब, 246 बोतल हथकढ़ी शराब, 7 बोतल अंग्रेजी शराब और करीब 1,900 लीटर लाहण बरामद किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इसके खिलाफ जिला पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed