{"_id":"69c6e0e3da56b9e0f10d2925","slug":"730-lakh-fraudulently-using-fake-traffic-challan-files-kaithal-news-c-18-1-knl1004-874136-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रैफिक चालान की फर्जी फाइल से 7.30 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रैफिक चालान की फर्जी फाइल से 7.30 लाख की ठगी
Sat, 28 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राजौंद निवासी एक अध्यापक से ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी गई फर्जी एपीके फाइल के जरिए 7.30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजीव ने बताया कि वह पेशे से अध्यापक हैं और उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है। उनके व्हाट्सएप पर ट्रैफिक चालान के नाम से एक एप्लिकेशन फाइल आई, जिसे उन्होंने असली समझकर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही वह एपीके फाइल मोबाइल में इंस्टॉल हो गई और फोन का डाटा एक्सेस करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी की नियत से उनकी नेट बैंकिंग का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद तीन सितंबर 2025 को उनके खाते में क्रमशः 1,75,000 रुपये, 50,000 रुपये और 1,73,359 रुपये के तीन लोन लेकर 4 लाख और 3.30 लाख रुपये निकाल लिए। इस प्रकार कुल 7.30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। घटना का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
एपीके फाइल भेजकर 50 हजार रुपये की ठगी
कैथल। मोबाइल पर फर्जी लिंक भेजकर 50 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जडौला निवासी रामपाल ने बताया कि वह गांव में सरकारी डिपो संचालक हैं और उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से आरटीओ चालान के नाम पर एपीके फाइल का लिंक आया, जिस पर उन्होंने क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर नेट बैंकिंग में बेनेफिशियरी जुड़ने का मैसेज आया, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। 23 जनवरी को उनके खाते से 50 हजार रुपये कटने का मैसेज मिला। बैंक जाकर जांच करने पर ठगी का पता चला। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद