{"_id":"5c91351fbdec2214222a7e0c","slug":"71553020191-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी किस्त ना मिलने से खफा योजना के पात्र लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी किस्त ना मिलने से खफा योजना के पात्र लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी किस्त ना मिलने से खफा योजना के पात्र लोगों ने किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-46
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले लाभ की दूसरी किस्त ना मिलने से खफा दर्जनों लोगों ने मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन् किया। प्रदर्शन कर रहे योजना के पात्र संजीव कुमार, प्रवीन कुमार, राजो देवी, रणधीर सिंह, महिंद्र, गजे सिंह, कृष्ण कुमार, प्रवीन कौर, कृष्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना उनके गले की फांस बन चुकी है। इन लोगों ने कहा कि नगरपालिका के अधिकारियों ने आठ माह पहले पूरे शहर से लगभग नौ सो परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चिन्हित किया था, जिसके बाद इन्हीं अधिकारियों के कहने पर विभिन्न वार्डों में रहने वाले लगभग दो सौ परिवारों ने अपने पुराने मकान ढहा दिए। कुछ परिवारों घर के एक कोने में झोपड़ी बना रहने लगे तो कुछ ने सांझी धर्मशालाओं में आश्रय ले लिया तो कुछ किराए के मकानों में रहने लगे। संजीव कुमार, प्रवीन कुमार, महिंद्र आदि ने बताया कि पांच महीनों तक कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद उन्हें दिसंबर में योजना की पहली किस्त प्राप्त हुई थी। अब दूसरे किस्त पाले के लिए वे तीन माह से मारे मारे फिर रहे हैं। इन लोगों ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए वे एडीसी कार्यालय से लेकर ऊपर तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। इन लोगों ने आरोप लगाया कि नीचे बैठे अधिकारी सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब लोगों तक नहीं पहुंचने दे रहे है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उन्हें योजना की दूसरी किस्त उपलब्ध नहीं करवाई तो वे नपा कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ जाएंगे।च
पीएमएवाई योजना के तहत पात्र लोगों को दूसरी किस्त देने के लिए विभाग के डायरेक्टर को पत्र लिख मार्ग दर्शन मांगा गया है। योजना की दूसरी किस्त देने में यदि अचार संहिता के नियम आड़े नहीं आए तो जल्द ही दे दी जाएगी अन्यथा अचार संहित खत्म होने के बाद किस्त दे दी जाएगी। योजना के तहत जैसे जैसे बजट आएगा सभी पात्रों को पैसा दे दिया जाएगा।
सुशील कुमार, सचिव नगरपालिका चीका।